By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- सरकार से इकोनॉमी तो संभल नहीं रही, इकोलॉजी क्या संभालेगी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- सरकार से इकोनॉमी तो संभल नहीं रही, इकोलॉजी क्या संभालेगी

Last updated: October 1, 2019 8:06 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को मुंबई में जंगल को कटने से बचाने के संबंध में दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान अदालत ने कहा कि सरकार को देश की अर्थव्यवस्था संभालने में तमाम संसाधनों को झोंकना पड़ रहा है; ऐसे में सरकार में बैठे लोगों से पर्यावरण संभालने की उम्मीद कैसे की जा सकती है?
दरअसल,  पर्यावरण कार्यकर्ता जोरू बथेना ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के फैसले के खिलाफ ये याचिका दाखिल की है। इसमें मैट्रो प्रोजेक्ट के लिए शहर में 2600 पेड़ काटने की बात कही गई है। बीएमसी ने 29 अगस्त को जारी आदेश में मुंबई मैट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी) को गोरेगांव इलाके में आरे कॉलोनी के जंगल में 2600 पेड़ काटने की अनुमति दी थी। जिस जंगल को काटा जाना है, वह ग्रीन बेल्ट में शामिल है।
संबंधित कानूनों का पालन भी नहीं किया गया: वकील
याचिकाकर्ता के वकील जनक द्वारकादास ने तर्क दिया कि बीएमसी ने बगैर सोच-विचार के, जल्दबाजी में फैसला लिया है। ऐसा लगता है कि इस मामले में संबंधित कानूनों का पालन भी नहीं किया गया। बीएमसी की ट्री बॉडी का मुख्य काम पेड़ों का संरक्षण और सुरक्षा करना है, लेकिन इस इकाई ने मशीनी आदेश पारित कर दिया।
द्वारकादास ने आगे कहा कि इस मामले में ऐसा लगता है कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले आदेश जारी करने की जल्दी थी।
दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सरकार के बारे में यह टिप्पणी की
याचिकाकर्ता की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सरकार के बारे में यह टिप्पणी की। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस प्रदीप नांद्राजोग और जस्टिस भारती डांगरे की खंडपीठ ने कहा, “कहा कि सरकार तमाम उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करके भी अर्थव्यवस्था को नहीं संभाल पा रही है, ऐसे में उससे पर्यावरण को संभालने की उम्मीद कैसे की जा सकती है?”
20 से ज्यादा पेड़ काटने की स्थिति में ट्री अथॉरिटी की मंजूरी जरूरी
मुंबई में 20 से ज्यादा पेड़ एक साथ काटे जाने की स्थिति में ट्री अथॉरिटी की मंजूरी जरूरी होती है। इस इकाई में बीएमसी कमिश्नर समेत 19 सदस्य हैं। इनमें से 5 सदस्य बीएमसी द्वारा नामित स्वतंत्र सदस्य होते हैं। इनकी नियुक्ति बीएमसी के नियम-कायदों और हाईकोर्ट के पहले दिए आदेश के अनुसार की जाती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article समाजवादी पार्टी से विलय नहीं बल्कि गठबंधन संभव : शिवपाल यादव
Next Article चुनाव से ठीक पहले एनसीपी और कांग्रेस के नेता बीजेपी में हुए शामिल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?