By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मुंबई महिला मंडल का Say No To प्लास्टिक अभियान का भव्य आगाज़, जुहू बीच पर मानव श्रृंखला के जरिए चलाया जाएगा अभियान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

मुंबई महिला मंडल का Say No To प्लास्टिक अभियान का भव्य आगाज़, जुहू बीच पर मानव श्रृंखला के जरिए चलाया जाएगा अभियान

Last updated: September 30, 2019 5:54 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार , “say no to plastic ” अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर 2019 को 150वीं गाँधी जयंती के अवसर पर सात दिवसीय महाभियान का मुंबई महिला मंडल जुहू बीच पर “मानव श्रृंखला” का निर्माण के साथ प्लास्टिक मुक्त संदेशों के प्रचार द्वारा करने जा रहा है !
इस कार्यक्रम के आयोजन में मुंबई अध्यक्ष भाग्यश्री जी कच्छारा व मंत्री स्वीटी जी लोढा के साथ उनके पूर्वाध्यक्ष , कार्यकारणी टीम व विशेष सहयोगी बहने विशेष श्रम नियोजन कर रही है । सांताक्रुज महिला मंडल से संयोजिका वंदना चपलोत व उनकी पूरी टीम एवं परिषद ने इस आयोजन को जुहू बीच पर सफलतापूर्वक सम्पादित करने हेतु कमर कस ली है ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंत्री स्वीटी जी ने कहा – यह ह्यूमेन चैन सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरोध में बनाई जा रही है । इसमें अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष कुमुदजी कच्छारा , चीफ ट्रस्टी शांताजी पुगलिया , नवनिर्वाचित महामंत्री तरुणाजी बोहरा, हमारे मुख्य अतिथि के रूप में (अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो) की मुख्य अभिनेत्री रतन राजपूत भी सपोर्ट के लिए जुड़ रहे है साथ साथ सम्पूर्ण मुंबई की हमारी रक्तवाहिनी सभी क्षेत्रों की सदस्य बहने , सम्पूर्ण कन्यामण्डल एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं का जुड़ाव भी होगा । इस कार्यक्रम में स्वच्छता का संदेश देने हेतु संगीत व नुक्कड़ नाटिका की प्रस्तुति भी बहनों द्वारा दी जाएगी । हमारे इस आयोजन में इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि कहीं भी प्लास्टिक का उपयोग न हो । इस महाभियान के पीछे मुंबई महिला मंडल लक्ष्य है कि हर एक व्यक्ति प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को समझे और उसे अपने जीवन से बाहर निकालकर फेंके ।
अध्यक्ष भाग्यश्री जी ने बताया कि प्लास्टिक के बहिष्कार की शुरुआत हमने सबसे पहले कार्यकारणी टीम से की है। शासन श्री साध्वी चंदनबाला जी के समक्ष हमारी बहनों ने सरकार द्वारा बैन सभी प्रकार के प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लिया है । उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा – 2 अक्टूबर के इस भव्य आगाज़ से हम आम जनता को भी इस अभियान से जोड़ना चाहते है । इस सात दिन के महाभियान में हमारे और भी आयोजन तैयार है । हमने मुंबई महिला मंडल की सभी उपनगर क्षेत्रों के साथ मिलकर 5000 से भी ज्यादा कपड़ो के बैग बनवाए है जिन्हें हम शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों ,सब्जी , चाय आदि स्टाल पर बैग का सेम्पल देकर उन्हें जागरूक करने की कोशिश करेंगे , स्कूल व कॉलेज प्लास्टिक विरुद्ध प्रतियोगिता सम्पादित कर इस अभियान में हमारी नई पीढ़ी को जोड़ेंगे । आम जनता को प्लास्टिक के नुकसान की जानकारी देकर उनसे इस अभियान में जुड़ने का आह्वान करेंगे व संकल्प पत्र भी भरवाए जाएंगे।
शहर के प्रशासनिक अधिकारियों , मंत्री , राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री आदि के नाम ज्ञापन सौंपकर सिंगल यूज़ प्लास्टिक का सम्पूर्ण बहिष्कार करेंगे। अध्यक्ष भाग्यश्री कच्छारा ने शहर के सभी समाज , संस्थाओं व आम जनता को इस मानवश्रृंखला से जुड़ने का विनम्र निवेदन किया है । उन्होंने कहा – आओ हम सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत एवं प्लास्टिक मुक्त देश के अभियान में सहयोगी बने और अपने देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाएं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रावलिया कलाँ (सूरत) में 31वां मासखमण हुआ सानंद सम्पन्न
Next Article नए वायुसेना प्रमुख भदौरिया ने कहा- परमाणु युद्ध पर इमरान की अपनी समझ, हम चुनौतियों के लिए तैयार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

एस. एस. राजामौली की ‘वाराणसी’ का होगा इंटरनेशनल डेब्यू, मेक्सिको के ‘थंडर स्टेज’ पर एस. एस. दिखेगी फिल्म की पहली झलक
entertainment
April 23, 2026
कोई भी कभी रणवीर सिंह को को-एक्टर के रूप में पीछे नहीं छोड़ पाएगा, बोलीं सारा अर्जुन
entertainment
April 23, 2026
नेशनल अवॉर्ड-विनर अनुपम पटनायक लाए ‘मंत्र मुग्ध’- डर, हंसी और जादू का फुल ऑन कॉकटेल!
entertainment
April 23, 2026
गंगा एक्सप्रेस-वे से तीर्थ सर्किट हुआ मजबूत, कई धार्मिक स्थल होंगे कनेक्ट
state
April 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?