अच्छे संस्कारों के निर्माण से शुभ भविष्य का निर्माण संभव -मुनिश्री जिनेश कुमारजी
पालघर। महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री जिनेश कुमार जी ठाणा 2 के सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में महाराष्ट्र स्तरीय किशोर मंडल कार्यशाला “अभ्युदय” का आयोजन तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा संयुक्त रूप से रविवार 29 सितंबर को तेरापंथ भवन में किया गया। इस अवसर पर किशोर मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी अर्पित जी नाहर, सहप्रभारी विशाल जी पितलिया, ब्लू ब्रिगेड के ऋषभ मेहता, मोटिवेशनल स्पीकर राजेश जी अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रेरणा सत्र में उपस्थित किशोर एवं धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री जिनेश कुमार जी ने कहा अवस्थाओं के अनेक पड़ावों में एक मुख्य पड़ाव है किशोर। किशोर वह अवस्था है जिसमें समझ विकसित होती है, सामर्थ्य का अहसास होता है, सपने अंगड़ाई लेते हैं, शिक्षा सत्कृत होती है, उर्जा प्रहवमान बनती है और सृजन की भूमिका तैयार होती है। किशोरावस्था कली से नाजुक होती है, खिलते फूलों की सौरभ सी सुरभित होती है, चट्टान सी मजबूत होती है, हवा सी चंचल होती है और शुभ भविष्य के लिए संकल्पित होती है। शुभ भविष्य के निर्माण एवं अभ्युदय के लिए सम्यक दृष्टिकोण, स्मार्टवर्क, मानसिक संतुलन, सृजनशील वर्तमान, अध्यात्म एवं संस्कारों की पृष्ठभूमि, उद्यमशीलता, सही सोच, सहिष्णुता, विनम्रता आदि गुणों का होना जरूरी है। विवेक चेतना के जागरण व अच्छे संस्कारों से शुभ भविष्य का निर्माण संभव है। आज की अभ्युदय कार्यशाला के सभी किशोरों के लिए प्रेरणा स्थान बने पालघर तेयुप व किशोर मंडल की मेहनत से महाराष्ट्र स्तरीय अभ्युदय कार्यशाला का सुंदर समायोजन हुआ है सभी साधुवाद के पात्र हैं।
इस अवसर पर मुनिश्री परमानंद जी ने कहा किशोर समाज की तस्वीर और तकदीर है। आज का किशोर कल का युवा है। किशोर स्वस्थ्य और समृद्ध होगा तो श्रेष्ठ भारत का निर्माण संभव हो सकेगा। किशोर अपनी क्षमताओ को पहचाने और उस पर विश्वास करें। इस अवसर पर किशोर मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी अर्पित जी नाहर ने कहा अ.भा.ते.यु.प. के तत्वावधान में किशोर मंडल निरंतर आगे बढ़ रहा है। 15 से 21 वर्ष के 3300 किशोर हमारे से जुड़े हुए हैं। सेवा, संस्कार व संगठन पर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर किशोर मंडल के सहप्रभारी विशाल पितलिया, पालघर शाखा प्रभारी कमलेश जी गादिया, सभा अध्यक्ष नरेश जी राठौड़, चिराग जी पामेचा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। तेयुप अध्यक्ष हितेश सिंघवी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया तेयुप सदस्यों ने विजय गीत का, तेरापंथ किशोर मंडल ने अभ्युदय कार्यशाला गीता संगान किया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन कमलेश जी गादिया ने किया। आभार ज्ञापन किशोर मंडल संयोजक नैतिक सिंघवी ने व कार्यक्रम का संचालन मुनिश्री परमानंद जी व किशोर मंडल प्रभारी पारस सिंघवी ने किया। इस अवसर पर मोटिवेशनल स्पीकर राजेश जी अग्रवाल का मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यशाला का द्वितीय सत्र ऊर्जा सत्र के रूप में आयोजित हुआ। जिसमे मोटिवेशनल स्पीकर राजेश अग्रवाजी ने बहुत ही सुंदर एवं सरस उदाहरणों के माध्यम से किशोरोंको प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने लक्ष्य निर्माण, सकारात्मक वातावरण, नॉलेज, एटीट्यूड, स्किल को शुभ भविष्य के निर्माण और सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया।
द्वितीय सत्र का प्रारंभ किशोर मंडल विरार के मंगलाचरण से हुआ। अतिथि परिचय अमन भोगर ने दिया आभार तेयुप मंत्री योगेश राठौड़ ने व संचालन पारस सिंघवी ने किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुनिश्री जिनेश कुमार जी कहा प्रत्येक व्यक्ति सफलता चाहता है। सफलता आसमान से नहीं उतरती सफलता प्राप्त होती है। परिश्रम से व्यक्ति को सफल होना है तो संकल्प सह एकाग्रता, नियमितता, ध्यान , सम्यकज्ञान, धैर्य आदि गुणों का विकास करना चाहिए। भोजनावकाश के पश्चात तृतीय सत्र का आयोजन हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ किशोर मंडल बोईसर के मंगलाचरण से हुआ। सुजन सत्र में राष्ट्रीय प्रभारी अर्पित जी नाहर ने किशोर मंडल के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए पालघर किशोर मंडल के सह संयोजक हित तलेसरा को ब्लू ब्रिगेड ग्रुप के 25 वे सदस्य के रूप में मनोनीत किया। इस अवसर पर विशाल पितलिया ऋषभ मेहता, तेयुप अध्यक्ष हितेश सिंघवी ने शुभकामनाएं देते हुए विचार व्यक्त किए। पूना किशोर मंडल से कल्पेश कोचर, ऐरोली तेयुप अध्यक्ष धिरज इटोदिया, चिराग पामेचा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस सत्र में स्क्वेर चेट नामक एक्टिविटी का आयोजन हुआ। सत्र के अंतिम चरण में सभी किशोरों ने अपना परिचय प्रस्तुत किया। पाथेय प्रदान करते हुए मुनिश्री जिनेश कुमार जी ने कहा जिन शासन की एक महत्वपूर्ण शाखा है तेरापंथ। तेरापंथ धर्म संघ की महत्वपूर्ण संस्था है तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ युवक परिषद के अंतर्गत किशोर मंडल का अच्छा कार्यक्रम हुआ। ऐसे कार्यक्रमो से साधर्मिकता, वात्सल्य बढ़ता है। संस्कार पृष्ठ होते है, विचारों का आदान-प्रदान होता है, समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए। आभार ज्ञापन सह संयोजक हित तलेसरा ने व संचालन पारस सिंघवी ने किया। कार्यशाला में पालघर, बोईसर, विरार, नालासोपारा, भायंदर, ऐरोली, कांदिवली, दहिसर, पुणे, मनोर, बांद्रा, वाशी आदि क्षेत्रों से कुल 62 किशोरों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में तेरापंथ किशोर मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ सभा के कार्यकर्ताओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया यह जानकारी दिनेश राठौड़ ने दी।
पालघर में महाराष्ट्र स्तरीय किशोर मंडल कार्यशाला “अभ्युदय” का भव्य आयोजन

