सिलीगुड़ी। अणुव्रत उदबोधन सप्ताह के दिन साम्प्रदायिक सौहार्द दिवस के रूप में समणी निर्देशिका निर्वाण प्रज्ञाजी समणी मध्यस्थ प्रज्ञाजी के पावन सानिध्य में तेरापंथ भवन में मनाया गया गया।सौहार्द दिवस के रूप में अनेकों धर्मो के धर्म गुरु,प्रतिनिधियों के साथ सिलीगुड़ी के मेयर श्री अशोक नारायण भट्टाचार्य,लायंस क्लब ऑफ इंटरनेशनल डायरेक्टर सिलीगुड़ी के प्रख्यात CA श्री G S Hora जी ईसाई धर्म गुरु फादर पिन्टू जी,इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष श्री अखिल प्रिया दास,आर्य समाज के अध्यक्ष श्री राज कुमार जी शर्मा,मुस्लिम सम्प्रदाय से महम्मद अजीज जी अपने अपने धर्म और अणुव्रत के बारे में आज के समय जरूरत पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचारण अणुव्रत के सदस्यों द्वारा किया गया।
तद्पश्चात अणुव्रत समिति के अध्यक्ष श्री बछराज जी बोथरा आये हुए सभी का स्वागत करते हुए अणुव्रत विषय के ऊपर अपना विचार रखे।समणी निर्वाण प्रज्ञाजी अणुव्रत सौहार्द दिवस पर अपने अमूल्य विचार रखे।राष्ट्रीय कवि एवं पत्रकार श्री करण सिंग जैन,सभा के अध्यक्ष श्री हेमंत जी कोठारी,महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रानी भंसाली तेयुप के निवर्तमान अध्यक्ष श्री पंकज जी सेठिया,ट्रस्ट ओर सभी संस्थायों के पदाधिकारी सहित काफी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।आये हुए सभी महानुभवों को खादा पहना कर साहित्य देकर सम्मान किया गया।अणुव्रत के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जी घोड़ावत,उपाध्यक्ष श्री अजय जी नॉलखा महासमित समनय समिति के श्री मदनजी मालू,श्री मेघराज जी सेठिया श्रीमती शशीकला जी बैद,श्रीमती पुष्पा जी चंडालिया श्रीमती मंजू जी लुणावत का सक्रिय योगदान रहा।कार्यक्रम का कुशलसंचालन श्रीमती मंजू जी लुणावत कुशलता पूर्वक सम्पन्न किया।धन्यवाद ज्ञापन ओर आभार अणुव्रत के उपाध्यक्ष श्री अजय जी नॉलखा ने किया।

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताहः सिलीगुड़ी में साम्प्रदायिक सौहार्द दिवस का आयोजन

