सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: यशस्विनी ने भारत को तीसरा स्वर्ण दिलाया, ओलिंपिक कोटा हासिल करने वाली देश की 9वीं शूटर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

यशस्विनी ने भारत को तीसरा स्वर्ण दिलाया, ओलिंपिक कोटा हासिल करने वाली देश की 9वीं शूटर

Last updated: September 1, 2019 10:32 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई:भारतीय महिला शूटर यशस्विनी सिंह देसवाल ने ब्राजील में शनिवार देर रात आईएसएसफ वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने फाइनल में 2004 की ओलिंपिक चैम्पियन यूक्रेन की ओलेना कोस्तेविच को हराया। यशस्विनी इस स्वर्ण के साथ ओलिंपिक कोटा हासिल करने वाली देश की 9वीं शूटर बन गईं। इससे पहले अंजुम मौद्गिल, अपूर्वी चंदेला, सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, दिव्यांश सिंह, राही सरनोबत, संजीव राजपूत और मनु भाकर ने ओलिंपिक कोटा हासिल किया था।

भारत इस वर्ल्ड कप में तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है। यशस्विनी से पहले अभिषेक वर्मा और महिला शूटर इलावेनिल वालारिवान ने इस वर्ल्ड कप में स्वर्ण अपने नाम किया था।

यशस्विनी क्वालिफाइंग राउंड में भी पहले स्थान पर थीं

पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन 22 साल की यशस्विनी ने आठ महिलाओं के फाइनल में 236.7 का स्कोर किया। दुनिया की नंबर कोस्तेविच को रजत और सर्बिया की जेसमिना मिलावोनोविच को कांस्य पदक मिला। वर्ल्ड नंबर-1 कोस्तेविच 234.8 अंक ही हासिल कर पाई। मिलावोनोविच ने 215.7 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। अर्थशास्त्र की छात्रा 22 साल की यशस्विनी क्वालिफाइंग राउंड में भी पहले स्थान पर थीं। तब उन्हें 582 अंक मिले थे।

यशस्विनी शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण जीतने वाले चौथी भारतीय महिला
यशस्विनी शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण जीतने वाली चौथी भारतीय महिला बनीं। उनसे पहले इलावेनिल (इसी वर्ल्ड कप में), अपूर्वी चंदेला और अंजलि भागवत ने यह उपलब्धि हासिल की थी। अपूर्वी ने इसी साल नई दिल्ली और म्यूनिख (जर्मनी) में स्वर्ण जीती थीं। अंजलि ने 2003 में मिलान (इटली ) और अटलांटा (अमेरिका) में चैम्पियन बनी थीं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article स्मृति ने कहा- मैं लोगों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल नहीं करती
Next Article टेस्ट हैट-ट्रिक बनाने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दिल्ली के बाद अब मुंबई में बिगड़ी हवा की गुणवत्ता, कई इलाकों में AQI 200 पार
Mumbai / Maharshtra national
November 9, 2026
सान्वी सोशल वेलफेयर ने टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में कैंसर मरीजों के साथ मनाई दिवाली, लगातार 13वें वर्ष आयोजित हुआ विशेष समारोह
entertainment
November 9, 2026
इस दिवाली घर से दूर हैं कार्तिक आर्यन, लंदन में ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग के बीच आई अपनों की याद, कहा – “घर पर सभी की बहुत याद आ रही है”
entertainment
November 9, 2026
देश में महंगाई बेकाबू, एक सप्ताह में 121 रुपये महंगी चीनी, चावल, गेहूं, दालों, खाद्य तेलों में जबरदस्त तेजी
national
November 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?