सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर वेस्टइंडीज 88/7, बुमराह ने हैट्रिक समेत कुल 6 विकेट लिए
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर वेस्टइंडीज 88/7, बुमराह ने हैट्रिक समेत कुल 6 विकेट लिए

Last updated: September 1, 2019 8:38 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

जमैका: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में भारतीय टीम 416 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट खोकर 87 रन बना लिए थे। जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विंडीज के छह बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया। यह उनकी 5वीं पांच विकेट हॉल थी। बुमराह ने इस दौरान करियर की पहली हैट्रिक ली। टेस्ट में वे यह कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए।

इससे पहले भारत के लिए टेस्ट में सिर्फ हरभजन सिंह और इरफान पठान ही हैट्रिक ले पाए थे। बुमराह ने पहले अपने तीसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज जेम्स कैम्पबेल को आउट किया। इसके बाद अपने चौथे ओवर में उन्होंने डैरेन ब्रावो, शमारा ब्रूक्स और रोस्टन चेज को आउट किया। मोहम्मद शमी ने भी शिमरॉन हेटमायर का अहम विकेट हासिल किया।

भारत के लिए टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ी बनाम किनके विकेट लिए वेन्यू साल
हरभजन सिंह ऑस्ट्रेलिया पोटिंग, गिलक्रिस्ट, वॉर्न ब्रिजटाउन 2003
इरफान पठान पाकिस्तान बट, यूनिस, यूसुफ कराची 2006
जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज ब्रावो, ब्रूक्स, चेज किंगस्टन 2019

वेस्टइंडीज में यह तीसरी टेस्ट हैट्रिक

खिलाड़ी बनाम वेन्यू साल
जर्मेन लॉसन ऑस्ट्रेलिया ब्रिजटाउन 2003
मैथ्यू होगार्ड वेस्टइंडीज ब्रिजटाउन 2004
जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज किंगस्टन 2019

विहारी और इशांत ने दिखाया शानदार खेल

इससे पहले हनुमा विहारी ने शानदार शतक (111 रन) की बदौलत टीम मजबूत स्थिति में पहुंचाया। निचले क्रम में उन्हें इशांत शर्मा का बेहतरीन साथ मिला। इशांत ने अपने 57 रन की पारी में 7 चौके लगाए। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। इससे पहले दूसरे दिन की पहली ही गेंद पर ऋषभ पंत जेसन होल्डर की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके अलावा रविंद्र जडेजा भी कुछ खास नहीं कर पाए और कॉर्नवाल का दूसरा शिकार बने। विंडीज के लिए जेसन होल्डर 5 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।

कोहली और अग्रवाल ने लगाए अर्धशतक

इससे पहले कप्तान विराट कोहली ने 76 और मयंक अग्रवाल ने 55 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मैच में पहले दिन भी भारत की शुरुआत खराब रही थी। ओपनर लोकेश राहुल 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें होल्डर ने रहकीम कॉर्नवॉल के हाथों कैच कराया।

कॉर्नवॉल ने पुजारा को आउट किया

केएल राहुल ने आउट होने से पहले टेस्ट में 2 हजार रन पूरे किए। वे ऐसा करने वाले 39वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। विंडीज के लिए 143 किलो और 6 फीट 5 इंच के कॉर्नवाल ने डेब्यू किया। वे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले दुनिया के सबसे ज्यादा वजनी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा (6) को आउट कर विंडीज को दूसरी सफलता दिलाई। पुजारा पिछले टेस्ट में भी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके थे। एंटीगुआ में पहली पारी में उन्होंने 2 और दूसरी पारी में 25 रन बनाए थे।

पिछले मैच में शतक लगाने वाले रहाणे 24 रन पर आउट

इसके बाद कोहली ने मयंक के साथ तीसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। मयंक को होल्डर ने आउट किया। 115 रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद कोहली ने रहाणे के साथ 49 रन जोड़े। पिछले मैच में शतक लगाने वाले रहाणे इस बार कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। वे 24 रन बनाकर केमार रोच की गेंद पर आउट हुए। कोहली ने इसके बाद अपना अर्धशतक पूरा किया। वे पहले दिन आउट होने वाले भारत के आखिरी बल्लेबाज रहे। उन्हें होल्डर ने पवेलियन भेजा।

पहले बल्लेबाजी में कोहली का बेहतरीन रिकॉर्ड

कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम के का टेस्ट में पहले बल्लेबाजी का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। टीम इंडिया ने 28 मैचों में पहले बल्लेबाजी की, इनमें 22 में उसे जीत मिली और 4 मैच ड्रॉ रहे। भारत को एकमात्र हार इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 2018 में मिली थी।

मैच जीतने पर कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन सकते हैं
विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम 48वां टेस्ट खेलेगी। इस दौरान 47 मैच में भारत को 27 टेस्ट में जीत मिली। टीम इंडिया अगर यह मैच जीत लेती है तो कोहली सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले भारतीय कोहली बन जाएंगे। फिलहाल वे धोनी के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम 60 टेस्ट में 27 जीती थी।

स्कोरकार्ड : भारत पहली पारी

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
लोकेश राहुल कै. कॉर्नवॉल बो. होल्डर 13 26 2 0
मयंक अग्रवाल कै. कॉर्नवॉल बो. होल्डर 55 127 7 0
चेतेश्वर पुजारा कै. ब्रूक्स बो. कॉर्नवॉल 6 25 0 0
विराट कोहली कै. हैमिल्टन बो. होल्डर 76 163 10 0
अजिंक्य रहाणे कै. हैमिल्टन बो. रोच 24 55 4 0
हनुमा विहारी कै. रोच बो. होल्डर 111 225 16 0
ऋषभ पंत बो. होल्डर 27 65 2 1
रविंद्र जडेजा कै. ब्रावो बो. कॉर्नवाल 16 69 3 0
इशांत शर्मा कै. हेटमायर बो. ब्रैथवेट 57 80 7 0
मो. शमी कै. हैमिल्टन बो. कॉर्नवॉल 0 2 0 0

रन : 416, ओवर : 140.1, एक्स्ट्रा : 31.

विकेट पतन : 32/1, 46/2, 115/3, 164/4, 202/5, 264/6, 302/7, 414/8, 416/9, 416/10

गेंदबाजी : केमार रोच: 30-9-77-1, शेनॉन गेब्रियल: 21-4-74-0, जेसन होल्डर: 32.1-9-77-5, रहकीम कॉर्नवाल: 41-10-105-3, रोस्टन चेज: 14-4-45-0, क्रेग ब्रैथवेट: 2-0-8-1

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बोईसर मे हुआ ‘Happy and Harmonious family’ कार्यशाला का आयोजन
Next Article इमरान ने कहा- कश्मीर के कारण विश्वयुद्ध जैसा खतरा; उनके विदेश मंत्री बोले- सशर्त वार्ता को तैयार
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दिल्ली के बाद अब मुंबई में बिगड़ी हवा की गुणवत्ता, कई इलाकों में AQI 200 पार
Mumbai / Maharshtra national
November 9, 2026
सान्वी सोशल वेलफेयर ने टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में कैंसर मरीजों के साथ मनाई दिवाली, लगातार 13वें वर्ष आयोजित हुआ विशेष समारोह
entertainment
November 9, 2026
इस दिवाली घर से दूर हैं कार्तिक आर्यन, लंदन में ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग के बीच आई अपनों की याद, कहा – “घर पर सभी की बहुत याद आ रही है”
entertainment
November 9, 2026
देश में महंगाई बेकाबू, एक सप्ताह में 121 रुपये महंगी चीनी, चावल, गेहूं, दालों, खाद्य तेलों में जबरदस्त तेजी
national
November 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?