सूरत। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल एवं पर्वत पाटिया महिला मंडल के तत्वावधान में पर्वत पाटिया कन्या मंडल द्वारा दिनांक 29/8/ 2019 (सामायिक दिवस ) को सामायिक कार्यशाला का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत सह उपासक श्रीमान प्रकाश जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से की गई,तत्पश्चात कन्या मंडल ने संकल्प गीत का संगान कर कार्यक्रम मैं मंगलाचरण किया।
प्रवक्ता उपासक श्रीमान सुधांशु जी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी कन्याओं व महिलाओं को सामायिक के बारे में जानकारी प्रदान की। सामायिक कब ,कैसे कहां और क्यों करनी चाहिए एवं सामायिक से क्या लाभ होते है वह बहुत अच्छी तरह से प्रोजेक्टर के माध्यम से हम सबको समझाया।सामायिक के बारे में और अधिक समझाने हेतु उपासक जी द्वारा प्रश्न उत्तर भी पूछे गए,जिसका उत्तर सभी कन्याओं व महिलाओं ने बहुत ही जागरूकता पूर्वक दिए,इतना ही नहीं पर्वत पाटिया कन्या मंडल ने आज सामायिक दिवस पर 1 वर्ष में 30 – 50 सामायिक करने के प्रत्याख्यान किए। कार्यक्रम में महिला मंडल की भी काफी अच्छी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन कन्यामण्डल संयोजिका ममता गांधी एवं आभार ज्ञापन महिला मंडल अध्यक्षा कुसुम जी बोथरा ने किया।
पर्वत पाटिया कन्या मंडल ने किया सामायिक कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment