मुंबई: मुंबई में गणेशोत्सव की तैयारी को लेकर काफी धूम है। इस बीच मौसम विभाग ने गणेशोत्सव के दौरान इस साल बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से तीन सितंबर तक मुंबई और आसपास के इलाकों में बारिश को सकती है।
विभाग के मुताबिक, बारिश भारी तो नहीं होगी, लेकिन रुक-रुक करे जारी रह सकती है। मौसम विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने एक कम दबाव के क्षेत्र के कारण महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में शुक्रवार को बारिश हुई। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश रही।
इसी का असर मुंबई और ठाणे इलाकों में भी आने वाले दिनों में बारिश के रूप में दिख सकती है। बता दें कि सांताक्रुज में अब तक सीजन में होने वाली पूरी बारिश से अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है।
गणेशोत्सव के दौरान हो सकती है बारिश

