सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: स्टोक्स ने आखिरी विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की, शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जिताया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

स्टोक्स ने आखिरी विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की, शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जिताया

Last updated: August 26, 2019 10:05 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

लीड्स: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एशेज के तीसरे टेस्ट में 1 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट जीतने के लिए टेस्ट इतिहास का 10वां सबसे बड़ा लक्ष्य मिला था- 359 रन। कप्तान जो रूट और जो डेनली के अलावा कोई भी खिलाड़ी क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं पाया। हालांकि, बेन स्टोक्स ने शुरुआत से आखिर तक एक छोर संभाले रखा। अपनी शतकीय पारी की बदौलत उन्होंने टीम को जीत तक पहुंचाया। आखिरी विकेट के लिए उन्होंने जैक लीच के साथ 76 रन की साझेदारी की। इस दौरान लीच ने सिर्फ एक रन बनाया।

लक्ष्य हासिल करने के दौरान आखिरी विकेट के लिए यह दूसरी बड़ी साझेदारी

साझेदारी किसके बीच खिलाफ वेन्यू साल
78 कुसल परेरा-विश्व फर्नांडो दक्षिण अफ्रीका डरबन 2019
76 बेन स्टोक्स-जैक लीच ऑस्ट्रेलिया लीड्स 2019
57 इंजमाम-मुश्ताक अहमद ऑस्ट्रेलिया कराची 1994

इंग्लैंड ने टेस्ट में अपना सबसे बड़ा टारगेट चेज किया

इंग्लैंड ने इस मैच में अपने टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया। इससे पहले इंग्लिश टीम ने 1928/29 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही एशेज मेें 332 रन का लक्ष्य हासिल किया था। एशेज इतिहास में यह दूसरा सबसे बड़ा टारगेट चेज रहा। इससे पहले 1948 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 404 रन का टारगेट चेज किया था। टेस्ट मैच की चौथी पारी में सबसे बड़े चेज का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है। विंडीज ने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 418 का लक्ष्य चेज किया था। भारत का रिकॉर्ड 403 रन का है, जो उसने 1976 में विंडीज के खिलाफ चेज किए थे।

टारगेट खिलाफ वेन्यू साल
359 ऑस्ट्रेलिया लीड्स 2019
332 ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 1928/29
315 ऑस्ट्रेलिया लीड्स 2001
305 न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च 1996/97

96 साल बाद एक विकेट से जीता इंग्लैंड

इंग्लैंड के टेस्ट इतिहास में यह चौथा मौका है जब आखिरी के दो खिलाड़ियों ने उसे जीत दिलाई। आखिरी बार ये मौका 1922-23 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था। यानी करीब 96 साल बाद इंग्लैंड को एक विकेट से मैच में जीत मिली।

खिलाफ वेन्यू साल
ऑस्ट्रेलिया ओवल 1902
ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 1907/08
दक्षिण अफ्रीका केपटाउन 1922/23
ऑस्ट्रेलिया लीड्स 2019

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मनमोहन सिंह की SPG सुरक्षा हटेगी, मिलेगा सिर्फ जेडप्लस कवर
Next Article चेंबूर में जैन विद्या कार्यशाला की परीक्षा सानंद संपन्न
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?