सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: विराट-रहाणे अर्धशतक बनाकर नाबाद, मैच पर भारत की पकड़ मजबूत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

विराट-रहाणे अर्धशतक बनाकर नाबाद, मैच पर भारत की पकड़ मजबूत

Last updated: August 25, 2019 9:35 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

एंटीगा:भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ एंटीगा में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन स्टंप्स तक तीन विकट पर 185 रन बना लिए थे। इस तरह भारत की अब कुल बढ़त 260 रनों की हो गई है और मैच में अभी दो दिन का पूरा खेल बाकी है। तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर कप्तान विराट कोहली 51 और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 53 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट 81 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे। लेकिन कप्तान विराट कोहली (नाबाद 51) और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 53) ने मोर्चा संभाला और टीम को दिन के खेल की समाप्ति तक कोई और क्षति नहीं होने दी। दोनों ने अब तब चौथे विकेट के लिए 104 रन की अटूट साझेदारी कर ली है।
रहाणे और विराट के बीच शतकीय साझेदारी          
वेस्ट इंडीज के लिए ऑफ स्पिनर रोस्टन चेज भारत की दूसरी पारी में अब तक सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 42 रन देकर 2 विकेट चटकाए हैं। वेस्ट इंडीज को दिन के दूसरे सत्र में पहली सफलता के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। पारी के 14वें ओवर में मयंक अग्रवाल 16 रन बनाकर रोस्टन चेज की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। इस समय टीम का स्कोर 30 रन था। मयंक हालांकि डीआरएस का सहारा लेते तो आउट होने से बच सकते थे। रीप्ले में दिखा कि गेंद ने ऑफ स्टंप से बाहर टप्पा लिया था और लेग स्टंप के बाहर निकल रही थी। लेकिन उन्होंने दूसरे छोर पर खड़े राहुल से सलाह करने के बाद पवेलियन की तरफ लौटना सही समझा।
राहुल दूसरी पारी में भी गलत शॉट पर आउट
मयंक के आउट होने के बाद राहुल और चेतेश्वर पुजारा संभल कर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन नौ गेंद के अंदर दोनों आउट हो गए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। राहुल गलत शॉट चयन के कारण चेज का दूसरा शिकार बने। वह ऑफ स्टंप से बाहर निकल कर स्वीप लगाने के चक्कर में बोल्ड हो गए। उन्होंने 85 गेंद की पारी में चार चौके की मदद से 38 रन बनाए। पुजारा भी अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठा सके और केमार रोच की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 53 गेंद में 25 रन बनाए।
इसके बाद कोहली और रहाणे ने टीम को कोई और क्षति नहीं होने दी।
भारत के लिए इशांत शर्मा ने लिए 5 विकेट
भारत ने इससे पहले इशांत शर्मा (43 रन पर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज की पहली पारी को 74.2 ओवर में 222 रन पर समेट दिया। भारतीय टीम ने पहली पारी में 297 रन बनाए थे। जिससे पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम को 75 रन की बढ़त मिली। इशांत शर्मा के अलावा भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (48 रन पर दो विकेट) और वामहस्त स्पिनर रवींद्र जडेजा (64 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह को एक सफलता मिली। वेस्ट इंडीज के लिए रोस्टन चेज (48), कप्तान जेसन होल्डर (39), जान कैम्पबेल (23), डेरेन ब्रावो (18), शे होप (24) और शिमरोन हेटमायर (35) अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठा सके।
विंडीज की पहली पारी 222 रनों पर सिमटी   
वेस्ट इंडीज ने तीसरे दिन की शुरुआत 8 विकेट पर 189 रन से की। दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज कप्तान जेसन होल्डर और मिगुएल कमिंस ने नौवें विकेट के लिए 103 गेंद में 41 रन की अहम साझेदारी कर भारत को बड़ी बढ़त हासिल करने से रोका। होल्डर एक छोर से रन बना रहे थे, जबकि कमिंस दूसरे छोर पर बेहद ही सतर्कता से बल्लेबाजी कर रहे थे। होल्डर ने 65 गेंद की पारी में पांच चौके की मदद से 39 रन बनाए। कमिंस खाता खोलने में नाकाम रहे, लेकिन उन्होंने 45 गेंद का सामना कर होल्डर का साथ बखूबी निभाया। इस साझेदारी को मोहम्मद शमी ने पारी के 74वें ओवर में होल्डर को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच कराकर तोड़ा। इसके बाद जड़ेजा ने कमिंस को बोल्ड कर वेस्टइंडीज की पारी का अंत किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आमेट कन्या मंडल की संगोष्ठी संपन्न
Next Article पीवी सिंधु लगातार तीसरी बार वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में, चीन की यू फेई को हराया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेतन शर्मा और बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी में सल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग की ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण
Mumbai / Maharshtra
October 19, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने प्रतिष्ठित उपलब्धियाँ हासिल कर जोड़े गौरवपूर्ण अध्याय
social
October 18, 2026
नमित मल्होत्रा की ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ का लॉस एंजिलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में होगा भव्य वर्ल्ड प्रीमियर
entertainment
October 18, 2026
दक्षिण मुंबई में ‘नवग्रह समाधानम्’ कार्यशाला का आयोजन
social
October 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?