सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मदरसों में पढ़ाई को लेकर योगी सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

मदरसों में पढ़ाई को लेकर योगी सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

Last updated: August 21, 2019 12:59 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के मान्यता प्राप्त अनुदानित मदरसों को अब और आधुनिक बनाएगी। अभी तक इन मदरसों में पढ़ाई सिर्फ धार्मिक शिक्षा के लिए ही होती थी। मगर अब धार्मिक शिक्षा के अलावा अन्य आधुनिक विषयों हिन्दी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कम्प्यूटर आदि को और ज्यादा प्राथमिकता देते हुए अनिवार्य कर दिया है। धार्मिक शिक्षा यानी दीनयात का केवल एक विषय ही रहेगा।
मंगलवार को उ.प्र.मदरसा शिक्षा परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अब इन मदरसों में धार्मिक शिक्षा के अलावा हिन्दी, गणित और विज्ञान विषय अनिवार्य कर दिए जाएंगे। अंग्रेजी पहले से ही अनिवार्य थी। इसी क्रम में सामाजिक विज्ञान और कम्प्यूटर को ऐच्छिक विषय बनाया गया है। इस तरह से अब मदरसों के सभी पाठ्यक्रमों के विषयों की संख्या अधिकतम 6 ही रहेगी। मदरसा शिक्षकों के संगठन मदारिसे अरबिया टीचर्स एसो. के महामंत्री वहीदुल्लाह खान ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उनका संगठन इस फैसले का स्वागत करता है। उन्होंने बताया कि बैठक में उर्दू का मुद्दा उठाया था जिस पर सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया कि मदरसों में पढ़ाई का माध्यम उर्दू ही रहेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के मान्यता प्राप्त, अनुदानित मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव कर दिए हैं। अब इन मदरसों में मुंशी-मौलवी का पाठ्रयक्रम सेकेण्ड्री के नाम से जाना जाएगा। इसी तरह आलिम के पाठ्यक्रम का नाम सीनियर सेकेण्ड्री कर दिया गया है। कामिल यानि ग्रेज्यूएट और फाजिल यानि पोस्ट ग्रेज्यूएट के नाम जल्द ही ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अरबी फारसी विश्वविद्यालय से सम्बद्धता होने पर बदले जाएंगे।
यह फैसले मंगलवार को प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण मनोज सिंह की अध्यक्षता में हुई मदरसा परिषद की बैठक में लिए गए। परिषद के रजिस्ट्रार एस.एन.पाण्डेय ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि मदरसों के पाठ्यक्रमों में प्रश्न पत्रों की संख्या भी घटा दी गई है। अभी तक मुंशी-मौलवी में एक वैकल्पिक विषय के साथ कुल 11 प्रश्न पत्र होते थे जिन्हें घटाकर अब 6 कर दिया गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आपकी बेहतर सोच और नजरिया आपके कामों में भी दिखना चाहिए
Next Article भारी बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सान्वी सोशल वेलफेयर ने टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में कैंसर मरीजों के साथ मनाई दिवाली, लगातार 13वें वर्ष आयोजित हुआ विशेष समारोह
entertainment
November 9, 2026
इस दिवाली घर से दूर हैं कार्तिक आर्यन, लंदन में ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग के बीच आई अपनों की याद, कहा – “घर पर सभी की बहुत याद आ रही है”
entertainment
November 9, 2026
देश में महंगाई बेकाबू, एक सप्ताह में 121 रुपये महंगी चीनी, चावल, गेहूं, दालों, खाद्य तेलों में जबरदस्त तेजी
national
November 8, 2026
जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर
entertainment
November 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?