सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आईलाइनर लगाना भी एक कला है, आईलाइनर लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

आईलाइनर लगाना भी एक कला है, आईलाइनर लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

Last updated: August 21, 2019 12:07 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

खूबसूरत दिखने के लिए हल्का सा काजल ही यूं तो काफी होता है मगर अवसर और पहनावे को देखते हुए कई बार आंखों को आकर्षक दिखाने के लिए अतिरिक्त मेकअप की जरूरत होती है। ऐसे में काजल के बाद याद आता है आईलाइनर। मगर इसे इस्तेमाल करना आसान नहीं है। कुछ बातों का ध्यान रखें-

आंखों का मेकअप चेहरे का लुक बदल देता है। काजल के बाद अगर आईलाइनर लगा लिया जाए तो आंखें बोल उठती हैं। आजकल आईलाइनर के कई ट्रेंड्स हैं, जो लड़कियों और महिलाओं के बीच पसंद किए जा रहे हैं। रोजाना भले ही ब्लैक आईलाइनर लगाती हों मगर बात जब पार्टी या फंक्शन की आती है तो ज्यादातर लड़कियां कलर आईलाइनर ही लगाना पसंद करती हैं। हालांकि रंग कोई भी हो इसमें सबसे ज्यादा जरूरी है कि आईलाइनर लगाया कैसे गया है। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखें:

पलकों के कोने से लगाएं आईलाइनर लगाते समय उसे पलकों के बाहरी कोने से लगाना शुरू करें, क्योंकि अंदर के कोने से लाइनर लगाते समय वह मोटी बन सकती है, जिससे चेहरे का लुक बिगड़ सकता है।

पेंसिल है बेहतर लिक्विड के बजाय कलर या ब्लैक आईलाइनर लगाने के लिए पेंसिल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे भी आपको पार्टी या फंक्शन में ग्लैमरस लुक मिल सकेगा। ग्लिटर हो तो ऐसा हल्के पेस्टल शेड्स गहरी और लाइट स्किन टोन के साथ मिक्स हो जाते हैं। इसलिए लाइट शेड वाले ग्लिटरी आईलाइनर का ही चुनाव करें।

ब्लैक या रंग-बिरंगे आईलाइनर हमेशा स्किन टोन के हिसाब से लगाएं। इससे रंगत और निखर जाती है। ब्रश का ध्यान रखें आईलाइनर के लिए ब्रश के इस्तेमाल में सावधानी बरतनी चाहिए। इसके लिए एंगल्ड या पतले लाइनर ब्रश सही रहते हैं। ब्लैक और कलर्ड लाइनर, दोनों के लिए ऐसे ब्रश ठीक रहते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बेल्ट से मिलेगा बिंदास लुक, ये Tips चमकाएंगे आपकी पर्सनैलिटी
Next Article भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दिल्ली के बाद अब मुंबई में बिगड़ी हवा की गुणवत्ता, कई इलाकों में AQI 200 पार
Mumbai / Maharshtra national
November 9, 2026
सान्वी सोशल वेलफेयर ने टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में कैंसर मरीजों के साथ मनाई दिवाली, लगातार 13वें वर्ष आयोजित हुआ विशेष समारोह
entertainment
November 9, 2026
इस दिवाली घर से दूर हैं कार्तिक आर्यन, लंदन में ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग के बीच आई अपनों की याद, कहा – “घर पर सभी की बहुत याद आ रही है”
entertainment
November 9, 2026
देश में महंगाई बेकाबू, एक सप्ताह में 121 रुपये महंगी चीनी, चावल, गेहूं, दालों, खाद्य तेलों में जबरदस्त तेजी
national
November 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?