सायन। मुंबई ज्ञानशाला विभाग सायन कोलीवाड़ा में ज्ञानशाला दिवस के अवसर पर रैली का आयोजन किया गया। रैली में तेयुप, कन्यामंडल, महिला मंडल का संप्रूण सहयोग रहा। नारों के आगाज के साथ बच्चों और प्रशिक्षिकाओं में उत्साह का एक नया जोश था।
रैली के पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र और ज्ञानशाला गीत से हुई। मुख्य प्रशिक्षिका कामिनी बडाला ने सबका स्वागत किया। तेयुप अध्यक्ष अविलेश डांगी और मुंबई महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्य सुमन मेहता और ज्ञानशाला संयोजक नीरज मोटावत ने ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं की निःस्वार्थ भाव से सेवा की सराहना करते हुए अभिभावकों की जागरूकता का परिचय दिया। गत वर्ष में आयोजित सभी प्रतियोगियों, त्याग, तपस्या, पौषध के साथ एसएसबी और 25 बोल के प्रमाणपत्र और पुरस्कार सभी बच्चों एवं प्रशिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक कोठारी, अध्यक्ष अविलेश डांगी, मंत्री सुनिल कोठारी, विकास बडाला, शैलेश दुग्गड़, हिम्मत सोलंकी, भरत मेहता, महेश गन्ना, अरविंद सोनी, पुष्पेंद्र मेहता, सुनील दुग्गड़, अभिषेक इंटोदिया, भाग्यवती परमार, पुष्पा कोठारी, ज्योत्सना देवी गन्ना, मधु मेहता, रेखा धाकड़, शिल्पा मेहता, तरुणा कोठारी, कामिनी बडाला, डिंपल सिंघवी, सीमा इंटोदिया, मनीषा बडाला, रेणु दुग्गड़, किरण दुग्गड़, अनीता डांगी, ममता मेहता, मीना सोनी, मुस्कान धाकड़, मिनाक्षी डांगीआदि सभी सदस्यों के साथ लगभग 90 लोगों की उपस्थिति रही।
सायन-कोलीवाड़ा में ज्ञानशाला दिवस के उपलक्ष्य में रैली का आयोजन

