नेरुल। अखिल भारतीय तेरापन्थ महिलामण्डल के तत्वावधान में मुम्बई महिलामण्डल द्वारा निर्देशित कनेक्शन विथ फ़ूड कार्यशाला का नेरुल महिला मंडल द्वारा आयोजन किया गया कार्यशाला की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के जाप से हुई तत्पश्चात महाप्रज्ञ अष्टकम का संगान हुआ । संयोजिका मनीषा चण्डालिया ने महिलामंडल का स्वागतकिया व आगामी आनेवाले कार्यक्रमो की जानकारी दी । उपासक वीणाजी मेहता ने कनेक्शन विद फूड पर अपने विचार व्यक्त किए व सात्विक भोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।
कोषाध्यक्ष प्रिया पगारिया , सहसंयोजिका कविता सिंघवी और भावना कावड़िया ने कनेक्शन विद फूड पर आध्यात्मिक गेम्स खेलाए सबको प्राइज में तुलसी के पौधे दिए और अपने विचारों की अभिव्यक्ति करते हुए पर्यवरण की रक्षा हेतु वृक्षारोपण करने के लिए सभी को प्रेरित किया। उपासक वीणा जी मेहता का तत्वप्रचेता में गोल्ड मेडल मिलने पर नेरुल महिला मंडल ने उनका सम्मान किया। मुंबई महिला मंडल के कोषाध्यक्ष चंदा जी कोठारी एवं कार्यकारिणी सदस्य अनीता जी सिंयाल की उपस्थिति रही ।
55 लोगों ने सामूहिक एकासन किए जिसमें युवक परिषद का भी साथ रहा अध्यक्ष राजेश जी समोता ,मंत्री धनराज जी सोनी ,ज्ञानशाला संयोजक देवेंद्र जी बोहरा, परामर्शक प्रवीण जी चंडालिया, सुनील जी सिंघवी, का विशेष सहयोग रहा। महिलामण्डल की बहनो ने कार्यशाला में अच्छी उपस्थिति दर्ज करवाई।
नेरुल में महिला मंडल ने किया ‘कनेक्शन विथ फ़ूड’ कार्यशाला का आयोजन

