सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ज्ञानशाला के ‘वॉइस ऑफ सुपरस्टार’ का कांदिवली में भव्य ग्रांड फिनाले, हिरल कोठारी बनीं विजेता
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

ज्ञानशाला के ‘वॉइस ऑफ सुपरस्टार’ का कांदिवली में भव्य ग्रांड फिनाले, हिरल कोठारी बनीं विजेता

Last updated: August 19, 2019 6:08 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

मुम्बई। आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्वान शिष्य आगम मनीषी प्रो. महेंद्रकुमार जी आदिठाना-5 के सानिध्य एवं श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुम्बई के तत्वावधान में ज्ञानशाला मुम्बई द्वारा कांदिवली तेरापंथ भवन में ‘वॉइस ऑफ सुपरस्टार’ का ग्रांड फिनाले का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ज्ञानशाला के प्रतिभागी, ज्ञानार्थी, ज्ञानशाला परिवार, महिला मंडल, तेयुप, तेरापंथी सभा व श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के पदाधिकरियों व कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत मुनिश्री अभिजीत कुमार ने नमस्कार महामंत्र के द्वारा की तत्पश्चात स्टार्टिंग प्रस्तुति नन्हें बच्चों की सुंदर प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम से पूर्व अपने संदेश में मुनिश्री अभिजीत कुमार जी ने कहा कि आज बच्चों के लिए विशेष दिन है। इनकी अच्छी प्रैक्टिस सभी के लिए प्रेरणा है तथा स्वरचित सुंदर गीतिका ‘शुभ समय आ गया है निज शक्ति को जगाओ ..’ के जरिये प्रेरित किया।
तत्पश्चात सेमीफानालिस्ट बच्चों ने थीम सांग के जरिये समां बांध दिया। उसके बाद एक-एक कर सभी 10 फाइनलिस्ट बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसने जज विराग वानखेड़े (जैन) एवं योगिता बोराडे एवं खचाखच भरे ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। ‘वॉइस ऑफ सुपरस्टार’ की विजेता हिरल कोठारी रही।
इस मौके पर आंचलिक संयोजिका सुमन चपलोत ने ‘वॉइस ऑफ सुपर स्टार’ की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी । सभी का स्वागत किया तथा कहा कि विनर तो एक ही होगा लेकिन अगर टैलेंट देखें तो सभी 10 बच्चे विनर हैं।
मुम्बई सभा के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जी तातेड़ ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे यहां आकर बहुत खुशी है। आप लोगों की मेहनत को सलाम है। ‘वॉइस ऑफ सुपर स्टार’ के माध्यम से प्रतिभाओं को आगे लाने के लि ज्ञानशाला टीम को साधुवाद एवं पूरे समाज की तरफ से आभार।
मुम्बई सभा के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार कच्छारा ने कहा कि ज्ञानशाला गुरुदेव तुलसी का दिया हुआ अवदान है जो समाज के नींव को मजबूत करती है। हम सभी की कोशिश रही कि ज्ञानशाला का अच्छा सा अच्छा सिंचन हो।
तेरापंथी सभा के उपाध्यक्ष बाबूलाल बाफना ने ज्ञानशाला परिवार व प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी।
‘वॉइस ऑफ सुपर स्टार’ प्रतिभागियों में अनीक आच्छा, दिव्य मालू, पीयूष नाहर, निष्ठा जैन, मिष्ठी बाफना, हिरल कोठारी, अपेक्षा सिंघवी, लविशा दुग्गड़, प्रेक्षा पटवारी, पार्थ दुग्गड़ 10 फाइनलिस्ट रहे जिनमें से दो राउंड की प्रस्तुति के बाद हिरल कोठारी को विजेता घोषित किया गया तथा प्रथम रनरअप पार्थ दुग्गड़, द्वितीय अनीक आच्छा रहे जबकि दिव्य मालू को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में तेरापंथी सभा के अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद बोहरा, बाबूलाल बाफना, नवरतन गन्ना, श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, सभा के पूर्व अध्यक्ष विनोद कच्छारा, निवर्तमान अध्यक्ष सुनील कच्छारा, कोषाध्यक्ष योगेश चौधरी विशेष सहयोगी ताराचंद बांठिया, , अर्जुन सिंघवी, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष रमेश चौधरी, अर्जुन बाफना, निवर्तमान संयोजिका निर्मला चंडालिया, भारती सेठिया, रचना हिरण, तरुणा बोहरा…पवन ओस्तवाल अरुण ढेलडिय़ा कमलेश नोलखा सुशील कोठारी नवरत्न दुग्गड़ आदि की विशेष उपस्थिति रही।
मुम्बई सभा के मंत्री विजय पटवारी, फाउंडेशन के महामंत्री कमलेश बोहरा कोषाध्यक्ष जवरीमल नोलखा वित्त प्रभारी जय चंद सांखला तेयुप अध्यक्ष अनिल चोरडिया अशोक कोठारी भरत छाजेड़ रमेश टुकलिया दीपक बापना संयोजिका प्रतिमा पींचा संगीता परमार मिठालाल धाकड़ मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार सुर्या सक्रिय रहे।
ज्ञानशाला आंचलिक सह संयोजिका अनीता परमार ने बताया कि ‘वॉइस ऑफ सुपरस्टार’ की लम्बी तैयारियों में तारा मुणोत, रेणु कोठारी, श्वेता आच्छा ने विशेष मेहनत की एवं प्रतिभागियों को तराशा।
विभागीय संयोजिका राशि कच्छारा के अनुसार कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशिक्षक बहनों ने विशेष श्रम किया जिनमें शीतल सांखला, रिंकू परमार, चंचल परमार, कामिनी बडाला, अनिता सिंयाल, वनिता हिरण, अंजू चौधरी, सीमा सिंघवी, श्रेया चपलोत, दिव्या बाफना का सहयोग रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानशाला की विभागीय सह संयोजिका संजू दुग्गड़ ने किया जबकि प्रथम सत्र का संचालन ईतांशी बम्ब एवं चिराग पामेचा ने किया एवं द्वितीय सत्र की बागडोर श्वेता आच्छा एवं तारा मुणोत ने संभाली।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात पर अमित शाह ने ली अहम बैठक, डोभाल दोबारा जाएंगे घाटी
Next Article सेलेब्स के साथ ड्रग पार्टी के आरोप पर करन जौहर बोले- मेरी मां भी हमारे साथ बैठी हुई थी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?