पनवेल। ओल्ड पनवेल न्यू पनवेल ज्ञानशाला में ज्ञानशाला दिवस रैली का आयोजन किया गया जिसमें तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष एवं उनकी टीम अपने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रवक्ता उपासिका तारा जी चौधरी ने अपने वक्तव्य व मंगल पाठ से बच्चों को अनुग्रहित किया। प्रशिक्षिकाओ ने मंगलाचरण की स्वर लहरिया गायी। युवक परिषद के अध्यक्ष प्रमोद जी छाजेड़ ने अपने वक्तव्य द्वारा बच्चों के प्रति अपनी मंगल भावना को दर्शाया। प्रशिक्षक करुणा कावड़िया ने बच्चों को ज्ञानशाला दिवस की महत्ता बताई।
महिला मंडल की सदस्य सरिता जी सियाल अन्य ने व प्रशिक्षको ने अपने उत्साह द्वारा बच्चों में नव उत्साह की भावना जगाई और बच्चों ने भी बड़ी उमंग और उत्साह से उद्घोष व नारो के द्वारा जन-जन में ज्ञानशाला दिवस की लहर उमड़ आई। सभी प्रशिक्षक बहिने मनीषा परमार, रेखा बाफना, श्रद्धा सुकलेचा, रीटा कच्छारा, करुणा कावड़िया ,साधना कावड़िया, प्रिया बाफना, संगीता दक, सबका अच्छा सहयोग रहा। चतरलाल जी मेहता, बाबुलाल जी कोठारी, दिनेश जी चौधरी, राजेंद्र जी रांका, पदमजी चोरडिया, महेंद्र जी बापना, रमेश जी बोहरा, पवन जी सियाल, जितेंद्र जी बाबेल, प्रमोद छाजेड़, आशीष जी मेहता, कल्पेश जी चंडालिया, अजय बोहरा आदि की विशेष उपस्थिति रही।
ओल्ड पनवेल न्यू पनवेल ज्ञानशाला में ज्ञानशाला दिवस रैली का आयोजन

