मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई के तत्वावधान में मुंबई कीआंचलिक संयोजिका सुमन जी चपलोत के निर्देशन में कांदिवली के भव्य ऑडिटोरियम में वॉइस ऑफ सुपरस्टार प्रतियोगिता के फाइनल राउंड की प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 17 अगस्त को समय 2.00-5.00 के बीच होने जा रहा है।ज्ञात हो कि यह प्रतियोगिता मुम्बई की लगभग 63 शाखाओ में आयोजित हुई थी व पिछले 4 महीनों से प्रतियोगी इसकी तैयारी में जुटे है। व इस प्रतियोगिता के अब तक तीन चरण हो चुके हैं, जिसमे अपनी कला और सुरों को बिखेरते नन्हे नन्हे 10 ज्ञानार्थी बच्चे फाइनल राउंड के लिए चयनित हुए व अब अपने हुनर को दिखाने लिए इस मंच पर पेश होने जा रहे है जो कि बहुत ही सराहनीय है।
मुम्बई ज्ञानशाला द्वारा समय समय पर अलग अलग आयोजनों द्वारा हमेशा ही बच्चों को प्रोत्साहित किया जाता रहा है इसी क्रम में बच्चों के लिए यह आयोजन किया जा रहा है । इस आयोजन में मुम्बई सभाध्यक्ष श्री नरेन्द्र जी तातेड़ ,मंत्री विजय जी पटवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री बाबुलालजी बाफ़ना ,विनोद जी बोहरा ,कोषाध्यक्ष श्री योगेशजी चौधरी एव सम्पूर्ण कार्यकारिणी एवं STMF का विशेष सहयोग मिल रहा है ।श्रीमती सुमन जी ने बताया कि प्रशिक्षक बहने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने श्रम का सराहनीय सिंचन कर रही है इस कार्यक्रम की सफलता के लिए बच्चों को प्रशिक्षक बहनो को शुभकामनाएं प्रेषित की।
कांदिवली के प्रांगण में आयोजित होने जा रहे voice of super star की प्रतियोगिता की तैयारी में सह संयोजिका अनीता जी परमार, विभागीय संयोजिका श्रीमती राजश्री कच्छारा, विभागीय सह संयोजिका श्रीमती संजू दुग्गर, वि.सह. श्रीमती शीतल सांखला, श्रीमती रेनू जी कोठारी, श्रीमती श्वेता जीआच्छा, श्रीमती तारा जी मुणोत, मुम्बई ज्ञानशाला मीडिया से अनिता सिंयाल, कार्यसमिति सदस्या श्रीमती चंचल जी परमार, श्रीमतीजी सीमा जी सिंघवी, वनीता जी हिरण, अंजू चौधरी, कामिनी बडाला के साथ सभी प्रशिक्षक बहनो का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।
वॉइस ऑफ सुपरस्टार प्रतियोगिता का फाइनल राउंड कांदिवली में 17 अगस्त को

