सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: धरती की कक्षा छोड़ चंद्रमा की ओर रवाना हुआ Chandrayaan-2, पार की सबसे कठिन बाधा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

धरती की कक्षा छोड़ चंद्रमा की ओर रवाना हुआ Chandrayaan-2, पार की सबसे कठिन बाधा

Last updated: August 14, 2019 8:47 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
file photo
File Photo
SHARE

बेंगलुरु:Chandrayaan-2 आज यानी बुधवार को तड़के पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकलकर चंद्रमा की कक्षा की ओर कूच कर गया। वैज्ञानिकों की मानें तो पृथ्वी की कक्षा से चंद्रमा की कक्षा के बीच के गलियारे की यह यात्रा लगभग सात दिनों की होगी। यह 20 अगस्‍त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर जाएगा। उसके बाद 31 अगस्त तक चंद्रमा की कक्षा में परिक्रमा करता रहेगा। फिर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की आर बढ़ेगा। सात सितंबर को यह चंद्रमा पर लैंड करेगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation, ISRO) के मुताबिक, 14 अगस्त को चंद्रयान-2 का सबसे कठिन कक्षा परिवर्तन किया गया। वैज्ञानिकों ने इस कक्षा परिवर्तन को ट्रांस-लूनर इंजेक्शन नाम दिया था। यह चंद्रयान-2 के रास्‍ते की सबसे कठिन चुनौती थी। लॉन्चिंग के 23 दिन बाद चंद्रयान-2 ने ट्रांस-लूनर इंजेक्शन को सुबह 2:21 बजे सफलता पूर्वक पूरा कर लिया। इस कक्ष परिवर्तन के बाद यह पृथ्वी की कक्षा से निकलकर चंद्रमा की कक्षा की तरफ कूच कर गया है।

धरती की कक्षा से निकलने के बाद चंद्रयान-2 को चंद्रमा की कक्षा में स्‍थापित कराया जाएगा। चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने के बाद एक बार फिर कक्षा में बदलाव की प्रक्रिया शुरू होगी। इस तरह तमाम बाधाओं को पार करते हुए यह सात सितंबर को यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा जिस हिस्‍से में अभी तक कोई यान नहीं उतरा है। इसरो वैज्ञानिकों ने बताया कि चंद्रयान-2 अभी तक तय कार्यक्रम के मुताबिक काम कर रहा है। इसके सभी उपकरण सही तरीके से काम कर रहे हैं।

इसरो ने 22 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-2 को सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी-मार्क-3 की मदद से प्रक्षेपित किया था। इस रॉकेट को बाहुबली नाम दिया गया है। चंद्रयान-2 में तीन हिस्से हैं – ऑर्बिटर, लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’। ऑर्बिटर करीब सालभर चांद की परिक्रमा कर शोध को अंजाम देगा। वहीं, लैंडर और रोवर चांद की सतह पर उतरकर प्रयोग का हिस्‍सा बनेगा। चांद की सतह पर लैंडिंग के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एशिया में मिसाइल तैनाती को लेकर अमेरिका कर रहा विचार, चीन ने दी चेतावनी
Next Article रनवे पर आ गए कुत्ते, लैंड नहीं हो पाई एयर इंडिया की फ्लाइट AI 033
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?