नई दिल्ली:महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों जम्मू -कश्मीर में सेना के साथ स्पेशल ट्रेनिंग में व्यस्त हैं। वह बॉर्डर पर ड्यूटी दे रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 को निष्प्रभावी करने के बाद जम्मू-कश्मीर सुरक्षा की दृष्टि से काफी सेंसिटिव बना हुआ है। इस बीच एक अच्छी खबर आई है कि एमएस धौनी जम्मू-कश्मीर के युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए वहां अपनी क्रिकेट एकेडमी खोलने का मन बना रहे हैं।
धौनी जल्द कर सकते हैं खेल मंत्रालय से बात
खबर यह भी आ रही है कि धौनी इस प्रोजेक्ट को लेकर खेल मंत्रालय से जल्द ही बातचीत भी करने वाले हैं। गौरतलब है जम्मू-कश्मीर में खेल के क्षेत्र में टैलेंट की भरमार है। आई लीग में रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब ने अपने दमदार प्रदर्शन से इसे साबित भी किया है। वहीं, क्रिकेट की बात करें तो परवेज रसूल के अलावा मंजूर डार ने भी आईपीएल में जगह बनाई है। हाल ही में कश्मीर के तेज गेंदबाज रसिख सलाम ने भी मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया था।
जम्मू-कश्मीर के युवा क्रिकेटरों को एमएस धौनी जल्द दे सकते हैं खुशखबरी

