विशाखापट्टनम: तटरक्षक जहाज जगुआर में सोमवार सुबह आग लग गई। जान बचाने के लिए शिप पर सवार 29 क्रू मेंबर पानी में कूद गए। भारतीय तट रक्षक बल ने 28 क्रू मेंबर्स को बचा लिया है, लेकिन एक अभी लापता है। इसकी तलाश की जा रही है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

