सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 100 एमबीपीएस स्पीड के साथ जियो फाइबर 5 सितंबर को लॉन्च होगा, अगले साल से जियो पर फर्स्ट डे-फर्स्ट शो
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

100 एमबीपीएस स्पीड के साथ जियो फाइबर 5 सितंबर को लॉन्च होगा, अगले साल से जियो पर फर्स्ट डे-फर्स्ट शो

Last updated: August 12, 2019 12:49 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी कंपनी की 42वीं एजीएम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जियो ने 34 करोड़ सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार किया। इसके साथ जियो दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती डिजिटल सर्विस कंपनी है। 12191 करोड़ रुपए रुपए टैक्स चुकाया, हम देश के सबसे बड़े टैक्सपेयर हैं। 5 सितंबर को जियो गीगा फाइबर कमर्शियली लॉन्च होगा। वहीं, जियो पोस्ट पेड प्लस सर्विस का भी ऐलान किया गया।

‘5 ट्रिलियन डॉलर का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं’

  • मुकेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य रखा है, यह हासिल किया जा सकता है। कुछ सेक्टर में स्लोडाउन अस्थायी है।
  • ‘‘ऑयल और केमिकल बिजनेस के जरिए जीवन स्तर में सुधार की क्षमता रखते हैं।’’
  • ‘‘पेट्रोलियम रिटेलिंग बिजनेस में बीपी के साथ जॉइंट वेंचर किया है।’’
  • ‘‘रिलायंस में सऊदी अरामको 75 अरब डॉलर का निवेश करेगी।’’
  • यह रिलायंस के इतिहास में सबसे बड़े विदेशी निवेश के साथ देश में भी सबसे बड़ा विदेशी निवेश होगा।’’

‘जियो हर महीने एक करोड़ ग्राहक जोड़ रही’

  • मुकेश के मुताबिक- रिलायंस रिटेल देश की दूसरी बड़ी रिटेलर कंपनी से चार गुना बड़ी है। हमें उम्मीद है कि 2030 तक भारत 10 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी वाला देश होगा।
  • ‘‘इस साल 5 सितंबर को जियो के 3 साल पूरे हो रहे हैं। कंपनी को शुरू करने का विजन डिजिटिल लाइफ कनेक्टिविटी था। जियो ने भारत को डेटा शाइनिंग ब्राइट बनाया।’’
  • ‘‘जियो हर महीने एक करोड़ ग्राहक जोड़ रही है। यह न सिर्फ देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है, बल्कि दुनिया की दूसरी बड़ी ऑपरेटर भी है।’’
  • ‘‘जियो के जरिए रेवेन्यू के 4 नए ग्रोथ इंजन- इंटरनेट ऑफ थिंग्स, होम ब्रॉडबैंड सर्विस, एंटरप्राइजेज सर्विस और ब्रॉडबैंड फॉर स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस पर फोकस करेंगे।’’
  • ‘इंटरनेट ऑफ थिंग्स प्लेटफॉर्म 1 जनवरी 2020 से उपलब्ध होगा। जियो गीगा फाइबर नेटवर्क को अगले 12 महीने में पूरा करने की उम्मीद है।’’
  • ‘‘जियो गीगा फाइबर ट्रायल वाले ग्राहक हर महीने 100 जीबी कंज्यूम कर रहे हैं।’’
  • ‘‘इन्फ्रास्ट्रक्चर और ऑप्टिक फाइबर में जियो ने अब तक 3.5 लाख करोड़ रुपए निवेश किए।’’

‘जियो गीगाफाइबर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं’

  • मुकेश के बेटे आकाश अंबानी ने कहा कि 10 करोड़ यूजर हर महीने जियो के जरिए वीडियो कॉलिंग करते हैं। जियो गीगाफाइबर के जरिए ग्राहक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर सकते हैं। जियो फाइबर प्लान 700 से 10,000 रुपए प्रति महीने में उपलब्ध होगा।
  • ‘जियो गीगाफाइबर अपने तरह की पहली होम वीडियो कॉलिंग सर्विस है।’ केबल टीवी के लिए जियो सेट टॉप बॉक्स लॉन्च किया गया।
  • मुकेश की बेटी ईशा अंबानी ने कहा, ‘‘इसमें गेमिंग और ग्राफिक्स की क्षमता दुनिया में सबसे अच्छी है।’’

15 हजार इंजीनियरों की भर्ती करेंगे

  • जियो में अभी 6 हजार इंजीनियर काम कर रहे हैं। 15 हजार इंजीनियरों की भर्ती की जाएगी। अगले 12 महीने में जियो भारत में दुनिया की सबसे बड़ी ब्लॉक चेन नेटवर्क 1000 नोड्स पर स्थापित करेगी। ये पेमेंट गेटवे के लिए होगी। माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर वर्ल्ड क्लास डेटा सेंटर स्थापित करेंगे।
  • स्टार्टअप के लिए क्लाउड सर्विस का खर्च फ्री रहेगा। यह सर्विस 1 जनवरी 2020 से उपलब्ध होगी।
  • माइक्रो, स्माल और मिडियम बिजनेस कनेक्टिविटी, प्रोडक्टिविटी और ऑटोमेशन सर्विसेज के लिए अभी 15,000 से 20,000 रुपए दे रहे हैं। इन सर्विसेज के लिए हमारा प्लान 1,500 रुपए प्रति महीने से शुरू होगा।
  • माइक्रो, स्मॉल और मीडियम बिजनेस कनेक्टिविटी, प्रोडक्टिविटी और ऑटोमेशन सर्विसेज के लिए अभी 15,000 से 20,000 रुपए दे रहे हैं। इन सर्विसेज के लिए हमारा प्लान 1,500 रुपए प्रति महीने से शुरू होगा।
  • जियो फाइबर ग्राहकों को फॉरएवर एनुअल प्लान के साथ एचडी/4के एलईडी टीवी और सेट टॉप बॉक्स फ्री मिलेगा।

जियो पोस्ट पेड प्लस सर्विस का ऐलान
यह देश का पहला प्रायोरिटी सिम सेटअप होगा। अंतरराष्ट्रीय रोमिंग की दरें काफी कम रहेंगी। फर्स्ट डे फर्स्ट शो मूवीज योजना 2020 में लॉन्च की जाएगी।

क्या है जियो गीगाफाइबर ?
इसके तहत देशभर के छोटे-बड़े 1100 शहरों को जोड़ा जाएगा। इस ब्रॉडबैंड सर्विस के तहत राउटर, सेट टॉप बॉक्स और स्मार्ट होम सॉल्यूशंस की फैसिलिटी मिलेगी। ब्रॉडबैंड सर्विस इंस्टॉल करने में सिर्फ एक घंटे का समय लगेगा। इससे घर पूरी तरह हाईटेक और स्मार्ट बन जाएगा। इसकी मदद से ग्राहक पूरे घर को कंट्रोल कर सकेंगे। जियो गीगा टीवी के जरिए ग्राहक वीडियो कॉलिंग भी कर सकेंगे। कंपनी के दावों के मुताबिक इस पर दुनिया का बेस्ट एजुकेशनल कंटेंट मिलेगा। बच्चे टीचर की मदद के बिना भी पढ़ सकेंगे। इसके जरिए डॉक्टर दूर बैठकर मरीजों का इलाज कर सकेंगे।

पिछली 3 एजीएम में क्या ऐलान हुए ?
2018

  • 2,999 रुपए में जियो फोन-2
  • जियो मॉनसून एक्सचेंज ऑफर- किसी भी फीचर फोन के बदले 501 रुपए में नया जियो फोन
  • फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सर्विस जियो गीगाफाइबर

2017

  • 1,500 रुपए (रिफंडेबल) में जियो फोन

2016

  • टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का ऐलान
  • 2,999 रुपए में 4जी डिवाइस, सस्ता डेटा प्लान, 4जी कनेक्शन, जियो टू जियो फ्री वॉइस कॉल

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बीजिंग वार्ता में चीन ने भारत से कहा, जम्मू कश्मीर पर उठाए कदमों की जटिलाताओं पर है करीबी नजर
Next Article श्रीनगर-शोपियां समेत 6 शहरों में शांतिपूर्ण तरीके से हुई नमाज, सुरक्षाबलों ने लोगों से घर लौटने को कहा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सीजेपी में प्रोटेस्ट के लिए यूपी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने छात्र को दिया नोटिस तो सुप्रीम कोर्ट ने लगाई लताड़
national
September 9, 2026
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ के साथ अपने ज़बरदस्त फ़िनाले की ओर बढ़ रही है, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
entertainment
September 9, 2026
‘मिर्जापुर फैमिली की तरफ से कालीन भैया और मुन्ना भैया ने फैंस को कहा धन्यवाद
entertainment
September 9, 2026
स्वाध्याय आत्मा का दर्पण हैः साध्वी निर्वाणश्री
social
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?