मुंबई। वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संग नालासोपारा में महासती श्री डॉ चारित्रा शीलाजी,श्री डॉ भक्तिशिला जी, श्री मैत्री शिला जी मसा ने सर्व प्रथम नवकार महामन्त्र जाप,शांति नाथ जाप,गुरु आनन्द जाप,गुरु अम्बेश जाप करवाये उसके पश्चात प्रवचन में कहा कि हमारे से जितना हो सके अबोध पशुओ की बलि को रोकना चाहिए और उनके आत्मा की शांति के लिए जितना हो सके जाप करे भगवान महावीर स्वामी ने अपना पहला उपदेश दिया कि किसी भी जीव को मत मारो ओर जिओ ओर जीने दो। चातुर्मास में सामायिक, एकासन, आयम्बिल, तपस्या के ठाट लगे हुए हैं जिसमें 16 उपवास, 9 उपवास, 8 उपवास, 3 उपवास, उपवास जैसे विभिन तपस्या चल रही है। महासती नियमित अपने प्रवचन में दान, पुण्य, धर्म, दया जैसे विभिन्न उदाहरण के माध्यम से सभी को ज्ञान बांट रहे है तथा महावीर स्वामी के उपदेशों को अपने जीवन के कैसे उतारना है, इस पर विशेष जोर दे रहे हैं। प्रवचन में प्रत्येक दिन पूरा आनंद अम्बेश दरबार खचाखच भर जाता है जिसमें पुरूष, महिला, बच्चे सभी बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं।

सोमवार, 12 अगस्त को बकरा ईद में बेजुबान पशुओ की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक मंत्र जाप ओर आयम्बिल का आयोजन रखा गया। जिसमें पूरा नालासोपारा जैन समाज ने जाप के आयोजन में भाग लिया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र इंटोदिया, मंत्री मनीष साँखला, प्रमुख रामेशचंद्र बोहरा, कोषयधक्ष प्रकाश साँखला, मदनलाल इंटोदिया, रोशनलाल इंटोदिया, नंदलाल गोठी, नाथूलाल लोढा, मुकेश सिंयाल, सुनील पामेचा, मांगीलाल लोढा, मुकेश बडोला, नरेश इंटोदिया, संपतलाल इंटोदिया, नानालाल बडोला, तोलाराम पामेचा, तेजमल साँखला, भगवती लाल कोटिफोडा, शंकरलाल पामेचा, सोहनलाल इंटोदिया, दीपक मांडोत, प्रकाश बडोला, रमेश नवलखा, नेमिचन्द इंटोदिया, अशोक लोढा, गणेश इंटोदिया, भरत बोहरा, नरेंद्र लोढा, रोशनलाल धाकड़, भगवती इंटोदिया, जीतमल पामेचा, शांतिलाल इंटोदिया, रमेश इंटोदिया, मुकेश साँखला, महावीर बोहरा, कपिल बोहरा, लक्ष्मीलाल एम. इंटोदिया, भावेश इंटोदिया, महावीर सिसोदिया, महावीर सिंघवी, राजेश इंटोदिया, इंदरमल बडोला, तो महिला मंडल से लक्ष्मीदेवी इंटोदिया, कैलाश नवलखा, पिंकी राजावत, तो कन्या मण्डल से मोनिका इंटोदिया पूरी टीम के साथ उपस्थित रहीं। नवयुवक मण्डल से अध्यक्ष राकेश पामेचा, मंत्री लक्ष्मीलाल इंटोदिया, कोषयधक्ष ललित कोटिफोडा अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे और सभी ने जाप में भाग लिया। यह जानकारी नवयुवक निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण इंटोदिया ने दी।
नालासोपारा में ईद पर कटने वाले बेजुबान पशुओं की आत्मशांति के लिए सामूहिक मंत्र जाप का आयोजन

