सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आत्म साधना का उज्जवल पथ है तपस्या -साध्वी निर्वाण श्री
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

आत्म साधना का उज्जवल पथ है तपस्या -साध्वी निर्वाण श्री

Last updated: August 12, 2019 5:18 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

तप अभिनंदन के तीसरे चरण में उमड़ा जन सैलाब
जलगाँव। महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या साध्वी श्री निर्वाण श्री जी ठाणा-६ के पावन सान्निध्य में आज मासखमण तप एवं अन्य तपस्वी भाई बहनों का अभिनंदन किया गया ।इस अवसर पर 20 तपस्वी भाई बहनों का अभिनंदन किया गया।
तपस्या करने वालों को तप का साधुवाद देते हुए विदुषी साध्वी श्री निर्वाण श्री जी ने कहा कि जैन शासन में तप की बड़ी महिमा है हमारे धर्मसंघ में सैंकड़ों साधु साध्वियो ने विलक्षण तपस्याएं की है ,उनका प्रलम्ब तप सबके लिए प्रेरणा है जलगांव में हमारे प्रवेश के साथ तप की बहार आई हॆ ,आज पुनः तीन मासखमण तप का अभिनंदन हुआ। महीनों महीनों तक तप तपना प्रबल आत्मबल से ही संभव है। तप के साथ आहार संयम भी सधता जाए तो सोने में सुहागा होगा ।
प्रबुद्ध साध्वी श्री डॉक्टर योगक्षेमप्रभाजी ने अपने प्रेरक वक्तव्य में कहा कि कोटी भवो के संचित कर्म भी तप से टूट जाते हैं जो भी अपनी आत्मशक्ति को तॊल कर तप के समरांगण में आगे आता है वह कर्म शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकता है ।श्रीमती कंचन देवी छाजेड़ जो पूर्व में 71 दिन 61 दिन 41 दिन जैसे तप के अतिरिक्त 25 थोकड़े कर चुकी है वह साधुवाद की पात्र है ।
भुसावल से समागत सॊ. आरती सांखला के भी आज नॊवा मासखमण पूर्ण होने जा रहा है। पूर्व में उपासिका मंजूदेवी हंसराज जी दूगड ने ३४ की तपस्या पूर्ण की है।
साध्वी लावण्यप्रभा जी ,साध्वी कुंदनयशाजी ,साध्वी मुदितप्रभा जी , साध्वी मधुरप्रभाजी ने ‘तप की जय जयकार ‘गीत की स्वरलहरियो से सबका मन मोह लिया ।
सकल जॆन के संघपति दलीचंदजी जॆन ने सभी तपस्वियो को शुभकामनाएं दी नारी रत्न प्रभा देवी सुराणा ने तप के संदर्भ में अपनी मंगलकामनाएं दी। तेरापंथ सभा के उपाध्यक्ष नेमीचंद जी छाजेड़ ,तेयुप अध्यक्ष राजेश धाडेवा , टीपीएफ से उमेश सेठिया ,तेममं अध्यक्षा निर्मला छाजेड़ संतोष देवी छाजेड़ , ठाकरमलजी सेठिया ,भाग्यश्री राका ,बंसीलाल जी चौरड़िया ,भुसावल तेरापंथ महिला मंडल की बहनों ने तप की अनुमोदना में उद्धार प्रकट किए।
साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभाजी के संदेश का वाचन नीरज जी समदरिया ने किया ,अभिनंदन पत्र का वाचन सभा के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार जी सेठिया ने किया। तपस्वी भाई सुभाष जी डागा, कंचन देवी छाजेड़ ने अपनी अनुभूतियां प्रकट की ।
तेरापंथ सभा व सहयोगी संस्थाओ से सभी तपस्वियो को तप अनुमोदन पत्र अपहृत किया गया , जिन्हे तेरापंथ समाज के विशिष्ट महानुभावों ने भेंट किया।  इस कार्यक्रम मे बडी संख्या में समाज भाई बहिने उपस्थित थे। मंच संचालन सभा के मंत्री नोरतमल चौरड़िया ने एवं आभार ज्ञापन जितेंद्र छाजेड़ ने किया। यह जानकारी नोरतमल सी. चॊरडिया , मंत्री ,तेरापंथी सभा, जलगाँव ने दी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article धर्म पथ पर आगे बढ़ाती है सामयिक :विश्ववंदना
Next Article दक्षिण मुंबई कालबादेवी में खुला मंच प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया में महा सती अंजना परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन 
social
September 7, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र ठाणे ने किया अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026 का शानदार आय़ोजन
social
September 7, 2026
कृति खरबंदा ने अली फज़ल के ‘मिर्जापुर’ में काम की सराहना की, शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट
entertainment
September 7, 2026
जन्माष्टमी पर मिला सहयोग का अनमोल उपहार
social
September 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?