इन दिनों कश्मीर चर्चा में है। वजह है अनुच्छेद 370 का हटना। बेशक राजनीतिक और भौगोलिक चर्चा के लिए कश्मीर का नाम सबकी जुबां पर हो, लेकिन यहां के स्वाद के बिना सब अधूरा है। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा खान-पान और जायके के मामले में कश्मीर समृद्ध है, फिर चाहे बात कहवा की हो, रोगन जोश या वाजवान की। कश्मीर की कुछ रेसिपी आप भी बनाकर देखिए-
कश्मीरी पनीर
सामग्री :
पनीर के टुकड़े- 1 कप
दूध- 1 1/2 कप
तेल- 1 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
तेजपत्ता- 2
सोंठ पाउडर- 1/2 चम्मच
गरम मसाला- 1/2 चम्मच
नमक स्वादानुसार
केसर चुटकी भर
पाउडर बनाने के लिए
लौंग- 3
इलायची- 3
सौंफ- 2 चम्मच
मेथी- 1 चम्मच
विधि
सबसे पहले लौंग, इलायची, सौंफ और मेथी का पाउडर बना लें। पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा और मसालों का तैयार पाउडर डालें। दूध डालें और उसे उबालें। जब दूध उबलने लगे तो उसमें हल्दी पाउडर, सोंठ पाउडर, गरम मसाला पाउडर, तेजपत्ता और केसर डालकर मिलाएं। आंच धीमी करें। पैन में अब पनीर के टुकड़े डालें। दूध में जब बुलबुले बनने लगें तो नमक डालकर मिलाएं। धीमी आंच पर पनीर के मुलायम होने तक पकाएं। गैस ऑफ करें और गर्मागर्म परोसें।
फिरनी खीर की तरह होती है। यह कश्मीर की बहुत ही क्लासिक रेसिपी है। स्वाद के मामले में भी इसका कोई जोड़ नहीं।
सामग्री-
1 लीटर दूध
100 ग्राम चावल
200 ग्राम चीनी
2 चम्मच इलायची पावडर
2 चम्मच मलाई
1/2 कप मिक्स ड्राई फ्रूट
थोड़े से केसर
विधि
चावल को धो कर 1 कप पानी में 30 मिनट के लिये भिगो कर रखें। फिर इसका पानी निथारें और चावल को दरदरा पीस लें। एक गहरा पैन लें, उसमें दूध उबालें। जब दूध उबलने लगे, तब उसमें चावल का पेस्ट और चीनी डालें। ऊपर से इलायची पाउडर डालें। इसे 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। इसे बीच-बीच में चलाती रहें, जिससे यह आपस में चिपके नहीं। इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा ना हो जाए। केसर को 1 चम्मच दूध में घोल लें। केसर के घोल को फिरनी में डालें। इसे सूखे मेवों से गार्निश करें। अब आप फिरनी को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें और सर्व करें।
साम्रगी
आलू 4
स्वादानुसार नमक
घी या तेल
बड़ा प्याज 1
टमाटर का गूदा 4 चम्मच
गर्म पानी 4 चम्मच
गरम मसाला पाउडर एक चम्मच, दही, लौंग, तेजपत्ता, काली मिर्च के दाने, हरी इलाइची, दालचीनी की लकड़ी
1 टुकड़ा, खसखस, हल्दी पाउडर, सूखी लाल मिर्च, जायफल, जीरा,धनिया बीज, अदरक, लहसुन की कलिया
विधि
कश्मीरी दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले आलुओं को छील लें, इसके बाद उसमें कांटे से छोटे-छोटे छेद कर दें। इसके बाद पानी में हल्का सा नमक डालकर इन्हें दो घंटे तक रख दें। दो घंटे बाद इन्हें निकालकर डीप फ्राई कर लें। इसके बाद दूसरे पैन में घी गर्म करें उसमें प्याज और सभी मसाले लौंग, तेजपत्ता, काली मिर्च के दाने, हरी इलाइची, भूरी इलाइची, टुकड़ा दालचीनी की लकड़ी अच्छी तरह भूनें। इसके बाद थोड़ा बड़ा कटा हुआ प्याज लहसुन की कलियां, चम्मच अदरक, काली मिर्च के दाने,1 चम्मच खसखस, 1चम्मच धनिया बीज, जीरा, सूखी लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, एक चुटकी जायफल का मिक्सर बनाकर अच्छे से मसाले में मिलाकर भून लें। अब इसमें बारीक कटे हुए टमाटर, दही और नमक को अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसमें फ्राई आलू मिलाकर अच्छे से पकने दें। गर्म मसाला और बारीक धनिया डालकर परोसें।

