सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आर्टिकल 370 हटने के बाद घाटी में फिर बढ़ रही हलचल, जुमे पर 18,000 लोगों ने श्रीनगर में पढ़ी नमाज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

आर्टिकल 370 हटने के बाद घाटी में फिर बढ़ रही हलचल, जुमे पर 18,000 लोगों ने श्रीनगर में पढ़ी नमाज

Last updated: August 10, 2019 10:53 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

श्रीनगर:जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने और सूबे के पुनर्गठन के बाद पहला शुक्रवार शांतिपूर्ण तनाव के बीच गुजरा। श्रीनगर के गुपकर और नेहरू पॉइंट जैसे वीआईपी इलाके हों या फिर हजरतबल की दरगाह सभी जगह आशंकाएं तैरती दिखीं। हालांकि शांतिपूर्ण माहौल में लोग जुमे की नमाज के लिए भी निकले।
जम्मू-कश्मीर प्रशासन के मुताबिक श्रीनगर में करीब 18,000 लोगों ने नमाज पढ़ी। इसी तरह बडगाम में 7,500 और अनंतनाग में 11,000 लोगों ने नमाज अदा की। बारामूला, कुलगाम और शोपियां में 4,000 से ज्यादा लोग नमाज के लिए निकले। इस बीच नमाज के लिए निकली श्रीनगर के लाल बाजार की नूर जहां ने कहा, ‘नमाज कोई नहीं रोक सकता।’ नूरजहां ने 370 हटाने के सवाल को टालते हुए कहा है कि उन्हें सुरक्षा बलों ने रोका नहीं। महिला ने कहा, ‘वह रोक भी सकते थे, लेकिन हम रुक नहीं सकते।’
हालांकि इस बीच श्रीनगर में कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा और झड़प की खबरें भी मिलीं। रॉयटर्स एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने करीब 10,000 प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस और पेलेट गन का इस्तेमाल किया। 370 हटाने के बाद यह पहला मौका था, जब घाटी में लोग जुमे की नमाज के लिए निकले और कई जगहों पर हिंसक झड़प भी हुई।
पुलिस की ओर से पेलेट गन चलाने से कुछ लोगों के घायल होने की भी खबरें हैं। शेर-ए-कश्मीर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘कुछ महिलाएं और बच्चों ने तो पानी में छलांग लगा ली।’ मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि पुलिस ने हम पर दोनों तरफ से हमले किए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पेलेट गन से घायल 12 लोगों को अस्पताल में ऐडमिट कराया गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दुती चंद को मिला वीजा, विदेश मंत्री एस जयशंकर से ट्विटर पर मांगी थी मदद
Next Article तेरापंथ भवन कांदिवली में मासिक संगोष्ठी का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेम्बूर: छठे दिन जप दिवस का आयोजन, सभा अध्यक्ष व टीम ने की साध्वी श्री के दर्शन
social
September 14, 2026
सुर, शब्द और शख्सियत: साबरी ब्रदर्स की महफिल में गूंजे रूहानी नगमे, श्रोताओं ने लिया लाइव शो का भरपूर आनंद
entertainment
September 13, 2026
ओरी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से रोहित शेट्टी के साथ शेयर किया मस्ती भरा पल
entertainment
September 13, 2026
पर्युषण महापर्व का छठा दिवस जप दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?