सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जलगांव में भगवान पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक दिवस पर सामूहिक तप साधना
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

जलगांव में भगवान पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक दिवस पर सामूहिक तप साधना

Last updated: August 9, 2019 9:07 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

जलगांव। भगवान पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक दिवस के उपलक्ष में तेरापंथ महिला मंडल जलगांव द्वारा शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या साध्वी श्री निर्वाण श्री जी के पावन सानिध्य में सामूहिक आयंबिल तप का अनुष्ठान किया गया। इस आयंबिल तप के अनुष्ठान में साध्वी श्री जी की प्रबल प्रेरणा एवं महिला मंडल के उत्साह से लगभग 75 भाई-बहनों ने इस अनुष्ठान में भाग लेकर विशेष कर्म निर्जरा का अभ्यास किया। उपस्थित श्रद्धालुओं एवं तपस्वीयो को संबोधित करते हुए साध्वी श्री जी ने भगवान पार्श्वनाथ की जीवन की महत्ता का प्रतिपादन किया।
साध्वी श्री ने मंगल उद्बोधन देते हुए कहा- भगवान पार्श्वनाथ न केवल जैन परंपरा के तीर्थंकर थे अपितु भारतीय जनमानस को अध्यात्म के रहस्यों से अवगत कराने वाले महामानव थे।अपने महनीय योगदानो के कारण उन्हें लोकपुरुष, लोकनायक के रूप में विशेष प्रतिष्ठा प्राप्त हुई। भगवान महावीर और उनके बीच 250 वर्षो का अंतराल था पर उनके द्वारा प्रतिपादित साधना क्रम भगवान महावीर के शासनकाल तक अनवच्छिन्न रूप से चलता रहा।भगवान पार्श्वनाथ की स्तुति में आज हमने एक सामूहिक तप आयंबिल तप का आह्वान किया है।वह भाई बहन साधुवाद के पात्र हैं जो इस तप में जुड़े हैं।
प्रबुद्ध साध्वी डॉक्टर योगक्षेम प्रभाजी ने अपने वक्तव्य में कहां आयंबिल तप जैन साधना पद्धति का एक विशेष उपक्रम है। इस तप से जुड़ने वाले व्यक्ति अनासक्ति की विशेष साधना का अभ्यास करता है।एक समय में नमक, मसाला रहित और एक धान्य का रुखा-सुखा भोजन करके रहना अत्यंत कठिन है। आयंबिल तप अनेक उपसर्गों का हरण करने वाला है। साध्वी श्री ने इस तथ्य को इतिहास के परिप्रेक्ष्य में समझाते हुए द्वारिका दहन की घटना का जिक्र किया। द्वारिका नगरी को कुपित देव भी तब तक नहीं जला सके, जब तक नगर में आयंबिल तप का क्रम चलता रहा।
महिला मंडल की कर्मठ अध्यक्षा श्रीमती निर्मला छाजेड़ ने सभी बहनों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा-कि इतने अल्प समय में हमने साध्वी श्री जी के उद्बोधन को सुनकर और महिला मंडल के निर्देशन मैं इस तपस्या के लिए तैयारी की और आज सामूहिक तप का रंग खिला है, नजारा खिला है। इसकी मुझे बड़ी प्रसन्नता है। मैं सभी बहनों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करती हूं।इस अवसर पर महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता सेठिया ने संयोजकीय पद का दायित्व संभाला और पूर्व अध्यक्ष श्रीमती संतोष छाजेड़ ने अपने आप को आयंबिल तप में नियोजित किया। एवं अनेक बहनों ने तथा सबसे बड़ी विशेषता रही कि भाइयों ने भी अच्छी संख्या में आयंबिल तप में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्श्वनाथ के जप के साथ हुआ लगभग 75 भाई-बहन सामूहिक आयंबिल में सहभागी बने।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article महावीर इंटरनेशनल मुंबई द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर सम्पन्न
Next Article माया-मृषा करने वाले को सताता है चिन्ता, भय और पश्चाताप
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?