नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या केस में रोजाना सुनवाई पर मुस्लिम पक्ष के विरोध को खारिज कर दिया है। लगातार चौथे दिन सुनवाई के दौरान आज कोर्ट ने सोमवार से शुक्रवार तक, हर दिन सुनवाई करने का फैसला किया। सुनवाई की शुरुआत में ही मुस्लिम पक्ष ने रोजाना सुनवाई का विरोध किया था। तैयारी करने के लिए समय न मिल पाने की मुस्लिम पक्ष की दलील को सुप्रीम कोर्ट ने नकार दिया है। आपको बता दें कि चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के अलावा जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस धनंज वाई चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस. अब्दुल नजीर वाली पांच सदस्यों वाली संवैधानिक पीठ फिलहाल हिंदू पक्षों की दलील सुन रही है।

