सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मियांदाद ने कहा- वसीम अकरम को कोच बनाओ; डिजिटल कोचिंग हमारे काम की नहीं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

मियांदाद ने कहा- वसीम अकरम को कोच बनाओ; डिजिटल कोचिंग हमारे काम की नहीं

Last updated: August 1, 2019 7:47 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने देश के अगले क्रिकेट कोच के लिए वसीम अकरम का नाम सुझाया है। मियांदाद के मुताबिक, विदेशी कोच डिजिटल तरीके से कोचिंग करते हैं और ये पाकिस्तान के खिलाड़ियों के लिए सही नहीं है। जावेद ने सरफराज अहमद को ही कप्तान बनाए रखने का का भी सुझाव दिया है। उनके मुताबिक, सरफराज को अभी हटाया जाना सही नहीं होगा क्योंकि अब तो वे कप्तान के तौर पर मैच्योर हुए हैं। बता दें कि शुक्रवार को पीसीबी की एक अहम मीटिंग होने वाली है। इसमें कप्तान और कोच के मामले में फैसला हो सकता है। इस मीटिंग में टीम के विश्व कप में खराब प्रदर्शन की समीक्षा भी होगी।

हुनर का इस्तेमाल करें
पाकिस्तान के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में इस पूर्व बल्लेबाजों ने नेशनल टीम को लेकर कई सुझाव दिए। उन्होंने कहा, “हमारे पास वसीम अकरम जैसे कई महान खिलाड़ी हैं। इनके हुनर का इस्तेमाल कई देशों ने किया और अपने खिलाड़ियों का हुनर बेहतर किया। हम क्यों ऐसा नहीं कर सकते। मेरा सवाल है कि हम क्यों अपने महान खिलाड़ियों की मदद नहीं लेते। अकरम को पाकिस्तान टीम का कोच बनाया जाना चाहिए।”

ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं प्लेयर्स
मियांदाद ने विदेशी कोच बनाए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा, “हमें डिजिटल कोचिंग की जरूरत नहीं है क्योंकि ये हमारे प्लेयर्स के लिए सही नहीं है। हमारे ज्यादातर खिलाड़ी ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं। उनके पास लैपटॉप या कम्प्यूटर्स नहीं होते। विदेशी कोच से उनकी संवादहीनता होती है। हमें जिला स्तर पर अच्छे कोच चाहिए। ट्रेनर विदेशी हो सकते हैं लेकिन राष्ट्रीय कोच तो पाकिस्तानी ही होना चाहिए। क्योंकि, वो अपने प्लेयर्स को ज्यादा बेहतर तरीके से ट्रेंड कर सकता है।”

पाकिस्तान में हालात अलग
मियांदाद ने आगे कहा, “कई देशों में डिजिटल कोचिंग होती है। लेकिन, आपको यह याद रखना होगा कि दूसरे देशों के और हमारे हालात में बहुत फर्क है। हमें सीनियर लेवल पर अच्छे ट्रेनर चाहिए और वो विदेशी हो सकते हैं लेकिन कोच देश का ही होना चाहिए। हम अपनी क्रिकेट अकादमी में ट्रेनर रख सकत हैं लेकिन वो भी हमारे देशी कोच के अंतर्गत आने चाहिए। जहां तक कप्तानी की बात है तो सरफराज अब काफी मैच्योर हो चुका है। जब वो सीख चुका है तो अब उसको हटाने का कोई मतलब नहीं है।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राष्ट्रगान के बीच गडकरी की तबीयत बिगड़ी, सुरक्षाकर्मियों ने सहारा देकर बैठाया
Next Article आगमोद्धारक सागरानंदसागर सूरीश्वरजी म. सा. की 145वीं जन्मतिथि’ के उपलक्ष में ठाकुरद्वार में गुणानुवाद

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रश्मिका मंदाना का दिखेगा नया अंदाज, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म मैसा का पहला गाना
entertainment
October 31, 2026
गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के नए शो के नाम से उठा पर्दा, नवंबर के अंत में दस्तक दे सकता है ‘दिल की बेवफ़ाइयाँ’
entertainment
October 31, 2026
रहस्य, रोमांच और हॉरर से भरपूर फिल्म ‘झाड़-फूंक’ जिओ हॉटस्टार पर रिलीज, मेकर्स ने जारी किया नया ट्रेलर
entertainment
October 31, 2026
छठ पर्व पर भक्ति का नया रंग लेकर आया ‘छठी मईया बिनती हमार’, प्रियंका सिंह की आवाज में गूंजेगी आस्था
entertainment
October 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?