वसई। तेरापंथ भवन वसई में महिला मंडल द्वारा आयोजित हरियाली अमावस्या का त्योहार मनाया। सबसे पहले बहनों ने विधिवत रूप से साप्ताहिक सामायिक की जिसमे महाप्रज्ञ अष्टकम का बहनों ने वाचन किया तत्पश्चात कार्यकारिणी की कार्यकारिणी बहनों द्वारा कुमकुम से परंपरागत रूप से पधारी हुई बहनों का स्वागत किया, कार्यक्रम की शुरुवात महिला मंडल की बहनों ने मंगलाचरण से किया तत्पश्चात सह संयोजिका सुनीता सिंघवी ने कार्यक्रम में पधारी हुई बहनों का स्वागत किया कार्यक्रम का कुशल संचालन संयोजिका अनीता बाफना सुनीता सिंघवी ने किया!
बहनों को गेम्स खेलाए गये जो तीर्थंकर ओर आचार्य पर आधारित प्रश्नों पर सभी बहनों ने बड़े उत्साह से भाग लिया !आभार ज्ञापन सह संयोजिका चंदा गोखरू ने किया !इस कार्यक्रम के प्रायोजक चंदा गौतम जी श्रीमती गोखरू रहे! इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए महिला मंडल से कोषाध्यक्ष मंजू कोठारी कन्या मंडल प्रभारी नीलम चौहान के साथ सभी बहनों का पूर्ण सहयोग रहा। लगभग 35 बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही।
वसई में मनाया तेरापंथ महिला मण्डल ने हरियाली अमावस्या का प्रोग्राम

