मुंबई। आ. रविशेखरसूरीश्वरजी म. सा. की निश्रा में ठाकुरद्वार में नेमानी वाड़ी के प्रांगण में आज के प्रवचन में ललितशेखरविजयजी म. सा. ने विविध दृष्टांतों और उदाहरणों के माध्यम से ‘समवसरण और निद्रा’ के बारे में समझाया।
प्रभु को केवलज्ञान होने के बाद देवता समवसरण की रचना करते हैं जहाँ प्रभु देशना देते हैं, 20000 सीढ़ियों वाले समवसरण में पहुचने के लिए 10000 सीढियां चढ़ने के बाद पहला गढ़ आता हैं, फिर 5000 सीढ़ियों के बाद दूसरा गढ़ और फिर 5000 सीढ़ियों के बाद तीसरा गढ़ आता हैं, हम पहली सीढ़ी चढ़ने का पुरुषार्थ करते हैं फिर अरिहंत के प्रभाव से ऊपर कब पहुच जाते हैं पता ही नहीं चलता, अरिहंत का मुख्य कार्य मार्ग की प्ररूपणा करना हैं, स्थविर उसका परिपालन करते हैं और हमें उस पर चलना हैं। समवसरण में सबको प्रवेश हैं, पर भगवान के शासन में अभवि और मिथ्यात्वी का प्रवेश नहीं हैं, देशना से सिर्फ भवि जीवों का संदेह दूर होता हैं और उनका कल्याण होता हैं।
समवसरण में 363 पाखंडी और 363 मिथ्यात्वी देशना सुनने आते हैं और सबसे पहले आकर सबसे आगे बैठते हैं, और इसलिए आते हैं कि भगवान का कंठ और वाणी बहुत मधुर, सुरीली और संगीतमय होती हैं और भगवान की चूक पकड़ने आते हैं ताकि गलती पकड़कर चारों दिशाओं में बातें फैला दे, फिर उतरते वक़्त देशना की चर्चा करते हैं कि बोलने में माहिर हैं पर जो बोला वो सब झूठ हैं। समवसरण में 6 ऋतुएं एक साथ प्रकट होती हैं, घुटनों तक कोमल पुष्प होते हैं, बहुत ही मनभावन वातावरण होता हैं, समवसरण में हम किसी ना किसी भव में गए होंगे पर ऐसे मनभावन वातावरण में देशना सुनकर भी आत्मा का हित-अहित समझ नहीं सके मतलब हमारी आत्मा सो रही थी, इसलिए असर नहीं हुआ।
शास्त्रों में 2 प्रकार की निद्रा बताई हैं, 1. द्रव्य निद्रा मतलब नींद करना या सोना और भाव निद्रा मतलब अज्ञान (असमझ) और मिथ्यात्व (विपरीत समझ या गलत धारणा)। जो जागृत अवस्था में होते हैं उनके संदेह दूर होते हैं, जागृत अवस्था मतलब आत्मा के लिए जो हितकारी हैं उसे पकड़ना और जो अहितकारी हैं उसे छोड़ने की समझ।
आत्मा की 4 अवस्था बताई हैं, 1. सुसुक्ति अवस्था मतलब गहरी नींद में सो जाना, सपने नहीं आना। 2. निद्रा अवस्था मतलब जिस विकल्प या भाव में रहते हैं वैसे सपने आते हैं, 3. जागृति अवस्था मतलब मोहनीय कर्म के उदय से आंखें खुली रहती हैं पर आत्मा सोई रहती हैं और 4. उजागर अवस्था मतलब मोह से मुक्त, विकल्प रहित, आदि।
परमात्मा की शरण स्वीकारने के लिए 3 अवस्था बताई हैं, 1. अभय मतलब आध्यात्म जगत में मन की चंचलता सबसे बड़ा भय हैं, 2. अद्वेष मतलब धार्मिक क्रिया, प्रसंगों, आदि में अरुचि होना या द्वेष भाव होना, अरुचि और द्वेष खत्म होकर रुचि नहीं आती वो अद्वेष हैं, और 3. अखेद मतलब धार्मिक क्रिया, प्रवृति, आदि करते हुए कभी खेद नहीं होना, थक नहीं जाना, कंटाला नहीं आना, आदि अखेद हैं।
अंत में ये भी बताया के जिसने कभी कुछ सुकृत नहीं किया, कोई सद्गुण नहीं था, वगैरा के मरने का शोक होता हैं इसलिए उसकी ‘शोक सभा’ रखी जाती हैं, जिसने जीवनभर सिर्फ पैसा-पैसा किया, शांति से नहीं जिया, वगैरा के मरने के बाद उसकी आत्मा की शांति के लिए ‘प्रार्थना सभा’ रखी जाती हैं और जिसने सुकृत किया, अच्छे कार्य किये, दुनिया का भला किया, सद्गुण, आदि के मरने के बाद उसके गुणों की याद में ‘गुणानुवाद सभा’ रखी जाती हैं।
किशन सिंघवी के अनुसार ठाकुरद्वार संघ के पदाधिकारियों में पूर्व अध्यक्ष चंदनमल संघवी, पंकज मेहता, रसिक पालरेचा, देवीलाल संघवी, देवराज पुनमिया, रमेश परमार, ललित जैन, कमलेश गांधी, आदि मौजूद रहे और समर्पण ग्रुप, ठाकुरद्वार के कुणाल शाह, राहुल जैन, अमित जैन, जुगल जैन, विशाल जैन, डिंकेश जैन, कुणाल मेहता, आदि की भी उपस्थिति रही। वहीं मूर्तिपूजक संघ (मुम्बई) अध्यक्ष मोहन पामेचा, महामंत्री श्रीपाल कोठारी, पारसमल राठोड, चौथमल सिंघवी, ताराचंद सिंघवी, सुरेश पामेचा, कन्हैयालाल पामेचा, शान्तीलाल पामेचा, गहरीलाल पामेचा, नरेश पामेचा, ओमप्रकाश पामेचा, अर्जुनलाल पामेचा, गुलाबचन्द कागोता, भेरुलाल कागोता, हिम्मत कागोता, भरत पालरेचा और झिलवाडा, देसुरी, केसर संघ के गुरु भक्त भी गुरु दर्शनार्थ पधारे।
ललितशेखरविजयजी म. सा. ने की ‘समवसरण और निद्रा’ की व्याख्या

