– सामुहिक दया दिवस के रुप मे मनाई उपाध्याय श्री की जन्म जयंती
– कैसे शांत स्वभाव के व्यक्ति बनें :साध्वी जयप्रज्ञा
सादडी सदन पुणे। सादडी सदन पुणे में चातुर्मासिक प्रवास कर रहे श्रमण संघीय जैन दिवाकरीय जिनशासन प्रभाविका *श्री चारुप्रज्ञाजी म. सा* आदि ठाणा 3 के सानिध्य मे चातुर्मास धर्म आराधना के साथ चल रहा है। आज उपाध्याय प्रवर कवि रत्न केवलमुनिजी म.सा की जयंती सामुहिक दया दिवस के रुप मे मनाई गई । गुणानुवाद सभा का आयोजन कीया गया । तपस्या की कडी मे आज आईचुकीबाई (आशाबेन) तातेड ने 13 उपवास, अतुल छाजेड ने 7 उपवास के प्रत्याख्यान लिए ।
धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए जिनशासन प्रभाविका चारुप्रज्ञाजी म. सा ने कहां संसार का हर प्राणी अपने जीवन को सुखी बनाना चाहता है। सुख पाने का एक ही रास्ता है कि आप अच्छे काम करे। जो व्यक्ति जीवन को सतकार्य में लगाते हैं, वह महान बन जाते है। इसलिए इंसान को हमेशा अपना जीवन अच्छे कामों में लगाना चाहिए तभी हमारा जीवन महापुरुषो द्वारा बताये मार्ग मे चल सकता है ।
उपाध्याय कवि रत्न पंडित रत्न प्रवचन केशरी वाणी के जादूगर जन जन में चेतना जागृत करने वाले सुलेखक श्री केवलमुनिजी म .सा आपका जन्म कोशिथल गांव में जवाहरलालजी कंकुबाई पगारिया कोठारी के यहां सावन बदी 13 को जन्म हुआ था। बचपन में पिता का वियोग हो गया था । गुरुदेव जैन दिवाकर श्री चौथमलजी म सा का कोशीथल में पधारना हुआ वैराग्य की प्राप्ति हुई । दोनों भाई केवल वंशी व माता कंकू बाई ने दीक्षा अंगीकार की। गुरु के समीप ज्ञान ध्यान सीखा व प्रवचनकार गीतकार उपन्यास कथाकार आदि सभी में पारंग हुए । चारों दिशाओं में प्रवचनों की धूम मचा दी। आपश्री शिक्षा व नारी शिक्षा पर ज्यादा जोर देते थे । कई स्थानों पर आपके उपदेशों से स्कूल कॉलेज हॉस्पिटल स्थानक आदि का निर्माण हुआ है। कई पुस्तकें भजनो की और कथा आदि की छपी है ।
उक्त मंगल उदगार आज प्रात: जैन दिवाकरिय जिनशासन प्रभाविका चारुप्रज्ञाजी म. सा ने धर्म सभा मे प्रवचन देते हुए व्यक्त किए ।
इससे पुर्व साध्वी जयप्रज्ञाजी म. सा ने प्रवचन देते हुए कहां
मन की शांति मानसिक और भावनात्मक शांति की स्थिति है, जिसमें कोई चिंता, भय या तनाव नहीं है। इस अवस्था में, मन शांत होता है, और आप खुशी और स्वतंत्रता की भावना का अनुभव करते हैं। तो, एक ‘शांतिपूर्ण दिमाग’ शब्द का उपयोग एक मानसिक स्थिति का वर्णन करने के लिए किया जाता है जिसमें मानसिक और भावनात्मक शांति होती है। अतीत या भविष्य से परेशान होने के बजाय आपका ध्यान इस वर्तमान समय पर टिका हुआ है, अब आप जीवित हैं। हमारी मानसिक शांति हमारे विचारों को शांत करने की हमारी क्षमता पर अत्यधिक निर्भर करती है।
क्या आप के परिवार के लोग और आप के मित्र आप को “बहुत ऊँचे स्वर वाला”, “कष्टकर” या “एक गप्पी” इंसान समझते हैं”? क्या आप इतना ज़्यादा बोलते हैं, कि दूसरे लोगों के विचारों पर ध्यान ही नहीं दे पाते? यदि ऐसा है, और यदि यह आप के लिए एक बहुत बड़ी समस्या बन रहा है, आप एक शांत व्यक्ति थोडा-सा शांत व्यक्ति बनकर, जब आप लोगों की और ज्यादा ध्यान देने लगेंगे, तो आप के रिश्तों में सुधार आएगा। इस तरह से आप का परिवार और आप के मित्र भी आप कि अहमियत को समझने लगेंगे। पहले किसी परिस्थिति का चयन कर के उस में शांत रहने कि कोशिश करने की शुरुआत करें और इस के बाद इसे अपने व्यक्तित्व का एक अहम हिस्सा बना लें।
प्रवचन के पश्चात 10 मिनट का साध्वी जयप्रज्ञाजी म. सा ने ध्यान कराया । रमेश जी कावेडीया ने गुरु भक्ति गीत प्रस्तुत कीया । आज के सामुहिक दया दिवस एवं गौतम प्रसादी के लाभार्थी सौ सुखीबाई मदनलाल जी कावेडीया परिवार रहे। धर्म सभा का संचालन राजेश जी सोलंकी ने कीया ।
जानकारी देते हुए श्री संघ के महामंत्री अशोक जी कावेडीया ने बताया आचार्य सम्राट पू. गु.श्री.आनंद ऋषिजी म.सा एवं के निमित्त दिनांक 1 अगस्त 2019 गुरुवार को सुबह 9.00 बजे से सजोडे जापसर्व विघ्न हरण,मंगलकरण, वांछापुरण मंत्रो मे महामंत्र नवकार का अनुष्ठान एवं गुणानुवाद सभा का आयोजन किया जायेगा। सभी अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस आयोजन को सफल बनाये। कालहस्ती, मुम्बई, धुलिया से भाई बहन ने आकर साध्वी वृन्द के दर्शन का लाभ लिया ।

