मुंबई। आ. रविशेखरसूरीश्वरजी म. सा. की निश्रा में नेमानी वाड़ी, ठाकुरद्वार में प्रवचन में ललितशेखरविजयजी म. सा. ने 4 शरणों में से प्रथम अरिहंत प्रभु की शरण के बारे में बताया। 1 दृष्टांत के माध्यम से समझाया के विदेश में 1 अधिकारी को सड़कों पर घूम रहे 500 कुत्तों को मारने का आदेश मिला, उसने 7 दिन का समय मांगा, उसने 500 पट्टे बनवाये जिनपे लिखवाया ‘मुझे स्वीकारो (मालिक)’ और ‘जिंदगीभर वफादार रहूंगा (समर्पण)’ और कुत्तों के गले में बंधवा दिया, इतना पढ़कर लोगो ने सभी कुत्तों को अपने घर मे शरण दी और कुत्तों का बेड़ा पार लग गया, ठीक वैसे ही जब हम 4 शरणों का स्वीकार करते है (पट्टा), प्रभु को अपना मालिक मानते हैं और समर्पण भाव से प्रभु जो कहे वहीं करेंगे तब परमात्मा हमें अपनी शरण में ले लेंगे और हमारा भी बेड़ा पार लग जायेगा। हमारा जन्म सिर्फ 1 बार होता हैं पर 1 भव में अनंत बार मृत्यु होती हैं, प्रमाद (आलस) ही मृत्यु हैं, पर शमशान यात्रा सिर्फ 1 ही बार निकलती हैं।
देवचन्द्रजी महाराज ने बताया हैं कि परमात्मा को छोड़कर अनंत पदार्थों पर अनंत काल की जो प्रीति हैं वो टूटेगी तब परमात्मा से संबंध जुड़ेगा। जैन धर्म की विशेषता ये हैं की सिर्फ जैन धर्म ही ऐसा कहता हैं के हर आत्मा परमात्मा बन सकता हैं और तीर्थंकर बनने के लिए विश स्थानक तप के साथ करुणा भावना होनी जरूरी हैं।
जगत के जीवों को 3 भाग में विभाजित किया गया हैं, 1. जो सिर्फ खुद का भला सोचे, 2. जो सिर्फ खुद के परिवार का भला सोचे, 3. जो पूरे जगत के कल्याण का सोचे यानी परमात्मा। 1 और दृष्टांत के माध्यम से ये समझाया के हमारी आत्मा भवों भव से नासमझ भिखारी हैं, 1 दरबार में राजा के पास मंत्री और राजकुमारी बैठी हुई थी, वहां 1 भूखा भिखारी आया जिसके कटोरे में थोड़ा बहुत कई दिनों का झूठा भोजन पड़ा था और रोज झूठा भोजन खाकर वो रोगी भी बन गया था, राजकुमारी को दया आयी, उसने राजा को विनंती की के वो भिखारी को अमृत रस पिलाकर उसकी भूख शांत करे और उसे निरोगी बना दे, राजा ने भिखारी को कटोरा धोकर साफ सुथरा करके लेकर आने को बोला ताकि उसमे अमृत रस डाले क्योंकि इतनी अमूल्य वस्तु ऐसे गंदे कटोरे और झूठे भोजन में नहीं डालना चाहिए। पर भिखारी नहीं माना और जिद्द पे अड़ा रहा, अंत में राजा ने मंत्री के द्वारा उसके कटोरे में अमृत रस डलवा दिया, अमृत रस की वजह से भिखारी की कई दिनों के लिए भूख शांत हो गयी और वो निरोगी भी बन गया, पर वो नासमझ ये समझता हैं कि ये सब उस अमृत रस की वजह से नहीं बल्कि उस झूठे भोजन की वजह से ही हुआ हैं, ठीक वैसे ही परमात्मा के दरबार में मंत्री रूपी साधु-साध्वी और दया रूपी राजकुमारी बैठी हैं, हमारी आत्मा भवों भव की भूखी हैं, विषय-कषायों के झूठे भोजन वाले कटोरे को लेकर पहुच गयी हैं, परमात्मा ने हमारे विषय-कषायों को खत्म करके साफ होकर आने को बोला ताकि अमृत रस रूपी देशना से हमारी आत्मा का कल्याण कर सके पर हम जिद्दी बने बैठे हैं, फिर भी परमात्मा ने मंत्री रूपी साधु-साध्वी के प्रवचनों द्वारा हमारे जीवन में सद्गुणों का प्रवेश कराया हैं, भगवान के वचनों से हमारा भला हो रहा हैं पर हम नासमझ ये समझते हैं के ये सब प्रभु की वजह से नहीं बल्कि हमारे खुद के कार्यों के कारण हो रहा हैं।
किशन सिंघवी के अनुसार प्रवचन और एकासना की पुरस्कारी में ठाकुरद्वार संघ के अध्यक्ष वसंत भंसाली, पूर्व अध्यक्ष चंदनमल संघवी, अशोक वागोणी, महेंद्र मंडोत, पंकज मेहता, देवीलाल संघवी, भरत चौहान, देवराज पुनमिया, रसिक पालरेचा, ललित जैन, कमलेश गांधी, आदि मौजूद रहे और समर्पण ग्रुप, ठाकुरद्वार के कुणाल शाह, राहुल जैन, जुगल जैन, मेहुल जैन, हितेश शाह, विशाल दोशी, भरत पोरवाल, अनुज जैन, वरुण जैन, आदि के साथ रमेश जैन, रमेश पिठाणी, हस्ती सिंघवी, चंद्रप्रकाश पामेचा, चंदू पामेचा, केतल चंडालिया, आदि की भी उपस्थिति रही।
वहीं नरेश लोढ़ा, मुकेश चोरड़िया, भेरुलाल पामेचा, विनोद मान्डोत, मुकेश बोहरा, विजय कोठारी, अनिल पोखरणा, ओमप्रकाश कोठारी, आदि गुरु दर्शनार्थ पधारे।

4 शरणों में प्रथम अरिहंत की शरण

