डोम्बिवली। चिन्मय पुरुष आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या शासन श्री साध्वी सोमलता जी के सान्निध्य में दिव्य मणि असाधारण संघ महानिदेशका महाश्रमणी साध्वी प्रमुखा श्री कनक प्रभा जी का 79 वे जन्म दिवस का कार्यक्रम डोंबिवली तेरापंथ भवन में आयोजित हुआ ।
कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र व तीर्थड्कर स्तुति से हुआ। निवर्तमान मंत्री सुरेश वैद ने मंगलाचरण किया।
शासन श्री साध्वी सोम लता जी ने चैतन्य रेशमी साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभा जी के सतरंगे व्यक्तित्व व कर्तृत्व का उल्लेख करते हुए कहा – अध्यात्म की लौ को पज्ज्वलित करने में संस्कारों और जीवन मूल्यौ को आत्मसात करने वाली फिश की विरल विन्नुती का नाम है असाधारण साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभा जी। आप श्री गुरुदेव तुलसी की सर्वोत्कृष्ट कृति है। समता सहिष्णुता श्रमशीलता संकोचशीलता विनम्रता धैर्यता आदि आभूषणों से सुसज्जित महाश्रमण जी साध्वी प्रमुखा श्री ने संघ की गरिमा को बढ़ाया है।
समर्पण और संकल्प से आपने अध्यात्म के सूक्ष्म सहस्य को तलाशा है और आंतरिक उर्जा को जागृत किया है। मातृ ह्रदय महाश्रमणी जी को पाकर हम अपने आप को सौभाग्यशाली मानते है।
साध्वी श्री जागृतप्रभा जी ने मुक्तक व साध्वी रक्षितयशा जी ने अपने संस्मरण सुनाये। प्रियंका बैद,किरण कोठारी, विद्या सिंघवी ने अपने भावम व्यक्त किए। साध्वी संचित यशाची ने कार्यक्रम का संचालन किया ।डोंबिवली के श्रावक समाज ने रंग- विरंग संकल्पों का गुलदस्ता भेंट किया।
डोम्बिवली में साध्वी प्रमुखा के जन्मदिवस का आयोजन

