मैसूर: अणुव्रत समिति मुम्बई द्वारा आयोजित गुरुशरणं यात्रा के मुख्य प्रयोजक विजय संचेती एवं उनके परिवार का तेरापंथ भवन मैसूर के प्रांगण में मैसूर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष महेंद्र नाहर एवं उनकी टीम ने स्वागता अभिनदंन किया। साथ ही मुम्बई से पधारे सभी अणुव्रत समिति मुम्बई के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया। मैसूर सभा के अध्यक्ष महेंद्र नाहर ने कहा कि हमारा शौभाग्य है कि संघ के लिए समर्पित विजय संचेती जैसे व्यक्तित्व हमारे परिवार को मिले।
धर्म संघ की जिस तरह से प्रभावना बढ़ाने में कार्य कर रहे हैं वह सराहनीय हैं। यही वजह है कि अणुव्रत समिति मुम्बई की टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले विजय संचेती एवं उनकी सम्पूर्ण टीम के प्रति मंगल कामना करता हूँ। अणुव्रत समिति मुम्बई रमेश चौधरी, कार्याध्यक्ष रोशनलाल मेहता, उपाध्यक्ष विनोद कोठारी, टीपीएफ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवंत चोरडिया, मंत्री चेतन कोठारी एवं सभी ने विजय संचेती द्वारा गुरुशरणं यात्रा का प्रयोजक बनने एवं सरल भाव से सभी श्रावकों की सेवा करने पर सराहना की।

अणुव्रत समिति मुम्बई की टीम ने महेंद्र नाहर का सम्मान किया। अणुव्रत समिति मैसूर मदनलाल मारू, मूर्तिपूजक संघ मैसुर अध्यक्ष अशोक चंद सालेचा, स्थानकवासी संघ मैसुर अध्यक्ष मालमल दरला ने सभी का स्वागत अभिनदंन करते हुए अपने भावों को प्रगट किया। मैसुर सभा धम्म जागरण प्रभारी सुरेश पितलिया ने मंच का संचालन कुशलतापूर्वक किया।

मैसूर तेरापंथ भवन में अणुव्रत समिति मुंबई द्वारा आयोजित गुरुशरणं यात्रा के प्रयोजक विजय संचेती का सम्मान

