युवा क्रांति के पर्याय – मुनि श्री जिनेश कुमार जी
पालघर। महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री जिनेश कुमार जी ठाणा 2 के सान्निध्य में युवा उत्कर्ष शिविर का आयोजन स्थानीय तेरापंथ भवन में तेरापंथ युवक परिषद द्वारा किया गया।
मुनिश्री जिनेश कुमार जी धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा प्रत्येक व्यक्ति उत्कर्ष चाहता है। उत्कर्ष का अर्थ है बढ़ना। उत्कर्ष दो दिशा में किया जा सकता है एक है भौक्तिक दूसरी है आध्यात्मिक। युवाओं के उत्कर्ष में भौक्तिक एव आध्यात्मिक दोनों का संतुलन होना चाहिए। युवा क्रांति के पर्याय होते हैं। युवा देश के कर्णधार है। युवा नशा मुक्त, तनावमुक्त, रोगमुक्त रह कर ही सशक्त बना रह सकता है। युवाओं के बदलते परिवेश में संपत्ति की रक्षा ही नहीं सन्मति की रक्षा करनी चाहिए। क्योंकि सन्मति ही युवाओं का सच्चा धन है। मुनि श्री जिनेश कुमार जी ने आगे कहा युवाओं के उत्कर्ष के कुछ महत्वपूर्ण सूत्र आचार्य महाप्रज्ञ जी ने बताये है सहन करो- सफल बनो, सेवा करो- सफल बनो, संयम करो- सफल बनो, स्वभाव बदलो- सफल बनो, श्रम करो- सफल बनो। वर्तमान युग चिंतन का युग है चाटुकारिता का नही। युवा सकारात्मक चिंतन, सद आचरण, धैर्य आदि गुणों का विकास करें। जिससे उनका आध्यात्मिक उत्कर्ष हो सके।
इस अवसर पर मुनि श्री परमानंद जी ने कहा उत्कर्ष के लिए सुनना सीखे, सोचना सीखे, योजना बनाएं सफलता की उम्मीद रखें। पूरी क्षमता से कार्य करें व परिणाम की जिम्मेदारी लें बस यही सफलता के सूत्र है।
मुख्य वक्ता के रूप में चिराग पामेचा ने लीडरशिप, इनोवेटिग, कोलोब्रेशन आदि शब्दों की विवेचना करते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया। शुभम छत्रावत ने उत्कर्ष के लिए सकारात्मक सोच के बारे में प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ किशोर मंडल के मंगलाचरण से हुआ। स्वागत भाषण तेयुप अध्यक्ष हितेश सिंघवी ने दिया। इस अवसर पर विरार तेयुप अध्यक्ष विजय धाकड़, वसई तेयुप अध्यक्ष गजेंद्र गुंदेचा, मनोर सभा अध्यक्ष भेरूलालजी खिमेसरा, पालघर सभा अध्यक्ष नरेश जी राठौड़, किशोर मंडल संयोजक नैतिक सिंघवी ने अपने विचार व्यक्त किए। विरार सभा अध्यक्ष तेजराज जी हिरण ने सुमधुर गीत प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के संयोजक चंदन बाफना, खुबिलाल सिंघवी थे। आभार ज्ञापन सुमति सिंघवी, संचालन खुबिलाल सिंघवी ने किया। शिविर में बोईसर,मनोर, वसई, विरार आदि क्षेत्रों से युवा वर्ग का विशेष रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में 120 युवाओं की उपस्थिति रही। सभा, तेयुप, किशोर मंडल आदि सदस्यों ने द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह जानकारी दिनेश राठौड़ ने दी।

