उदयपुर। तेरापंथ धर्मसंघ के अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री प्रसन्न कुमार जी एवं मुनि श्री धैर्य कुमार जी के सानिध्य में तेरापंथ महिला मंडल उदयपुर द्वारा अणुव्रत चौक स्थित तेरापंथ भवन में “स्वस्थ चेतना कैसे जागे” विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन महिला मंडल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सुमन डागलिया द्वारा दिया गया।
मुनि श्री प्रसन्न कुमार जी ने अपने उद्बोधन में पथ्य व अपथ्य भोजन के फायदे व नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिसमें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित भोजन करना बतलाया गया। सेमिनार में तेरापंथी सभा के संरक्षक श्री शांतिलाल जी सिंघवी व मंडल संरक्षिका श्रीमती कंचन सोनी के साथ 200 से अधिक श्रद्धालु महानुभाव की उपस्थिति रही। इस सेमिनार में महिला मंडल की सक्रिय सदस्य पदाधिकारी जिसमें सरोज सोनी, संगीता चपलोत, मुनमुन सुराणा, ज्योति कच्छारा, अनीता मंडोत आदि आदि बहने उपस्थित थी। आभार महिला मंडल मंत्री श्रीमती सीमा बाबेल ने दिया एवं कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती सीमा मंडोत ने किया। कार्यक्रम बहुत ही अच्छे ढंग से सम्पादित किया गया। इस कार्यक्रम की जानकारी श्री रोहित चौधरी ने दी।

“स्वस्थ चेतना कैसे जागे” विषय पर सेमिनार का आयोजन

