कोपरखेरणा। पूज्य प्रवर के बेंगलुरू दर्शन हेतु आगामी सितंबर महीने में तेयुप कोपरखेरना संम्यक दर्शन यात्रा का आयोजन करने जा रहा है। मुम्बई में विराजित सभी चरित्र आत्माओ की पावन प्रेरणा से इस कार्य की प्रेरणा ली गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संम्यक दर्शन यात्रा की सितंबर माह की तारिख की आधिकारिक घोषणा जल्द से जल्द समाज की सार्वभौमिक राय लेकर की जाएगी। इस यात्रा का मूल उद्देश्य समाज के सभी परिवारों को पूज्य प्रवर के दर्शन करवाने के साथ साथ,स्वर्णिम स्वपन 2023 चार्तुमास के लिए गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना, 2023 में कोपरखेरना प्रवास हेतु निवेदन ओर धर्म आराधना करना होगा। इस यात्रा को अपने मूल उद्देश्य तक पहुचाने में तेयुप कार्यकरणी कोपरखेरना का हर युवा साथी संकल्पित है।

