भीलवाड़ा। श्री मेवाड जैन श्वेताम्बर तेरापंथी कॉन्फ्रेंस की भीलवाड़ा जिले के श्रावक श्राविकाओं की महत्वपूर्ण बैठक 27 जुलाई को प्रज्ञा भारती भवन, भीलवाड़ा में कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का प्रारम्भ मुनिश्री मोहजीतकुमारजी के द्वारा नमस्कार महामन्त्र मंत्रोचार द्वारा किया गया। मेवाड़ कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवंतजी रांका ने कॉन्फ्रेंस की तरफ से और तेरापंथी सभा भीलवाड़ा अध्यक्ष निर्मलजी गोखरू ने सभा की और से स्वागत किया। महामंत्री भूपेंद्रजी चोरडिया ने बैठक के मुख्य उद्देश्यों और कॉन्फ्रेंस की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तुलसी निकेतन उदयपुर के संबंध में अब तक की गयी कार्यवाही और आगे किये जाने वाले कार्य की जानकारी मेवाड़ समाज को देने के लिए इस जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है।
कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष राजकुमारजी फत्तावत ने भीलवाड़ा जिले के अलग अलग क्षेत्रो से पधारे लगभग 250 श्रावक श्राविकाओं को संबोधित करते हुए मेवाड़ कॉन्फ्रेंस की उदयपुर स्थित सम्पति तेरापंथ निकेतन (तुलसी निकेतन) की सन 1971 में जमीन आवंटन से लेकर उसके निर्माण आदेश,शिलान्यास,कब्जा पत्र,लीज डीड आदि की तारीख वार जानकारी सभी को दी। उन्होंने बताया कि एक व्यक्तिगत संस्था ने किस तरह द्वारा फर्जी कागज लगाकर कॉन्फ्रेंस की आवंटित जमीन को अपने नाम पर करा लिया। आवश्यक दस्तावेज सभी के समक्ष रखे। अंत मे भीलवाड़ा, पुर, गंगापुर, आसींद, करेड़ा, दौलतगढ़, लाछुड़ा,चिताम्बा, घोडास,बागोर, पिथास पालड़ी, क्षेत्रों से उपस्तिथ श्रावको की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। बैठक का कुशल संचालन और आभार कॉन्फ्रेंस कर सह कोषाध्यक्ष नवीन जी वागरेचा द्वारा किया गया। बैठक के आतिथ्य प्रायोजक श्री बलवंतजी पीयूशजी रांका के प्रति कॉन्फ्रेंस परिवार की ओर से आभार। इस बैठक की जानकारी श्री रोहित चौधरी ने दी
भीलवाड़ा श्री मेवाड जैन श्वेताम्बर तेरापंथी कॉन्फ्रेंस के श्रावक श्राविकाओं की महत्वपूर्ण बैठक

