कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम और शोहरत हासिल करने के बाद अब हॉलीवुड की तरफ रुख करने वाले हैं। दरअसल, कपिल शर्मा को हॉलीवुड की सुपरहिट एनीमेटेड फिल्म एंग्री बर्ड 2 में लीड रोल रेड को अपनी आवाज देने का मौका मिला है।
कपिल शर्मा एंग्री बर्ड 2 के हिंदी वर्जन में रेड के रोल को आवाज देंगे। हालही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है, लेकिन इसके हिंदी वर्जन का ट्रेलर अभी तक नहीं आया। कई बार स्टार्स की मिमिक्री करते हुए भी देखा गया हैं। अब कपिल शर्मा के इसी टैलेंट को उनके फैंस एंग्री बर्ड 2 के हिंदी वर्जन में देखने वाले हैं।
बता दें एंग्री बर्ड साल 2016 में आई थी। यह फिल्म उसी का सीक्वल है। इसे थ्योरप वैन ओरमन ने डायरेक्ट किया है। इस सुपरहिट फिल्म की कहानी के राइटर पीटर एकरमैन, एयर पोडेल, जोनॉथन हैं। फिल्म का प्रोड्क्शन कोलंबिया पिक्चर्स, रोवियो एनिमेशन और सोनी पिक्चर एनिमेशन ने किया है। ये फिल्म 23 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा।
कपिल शर्मा को मिला हॉलीवुड प्रोजेक्ट

