सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जागरण फिल्म फेस्टिवल के दसवें एडीशन में प्रदर्शित की जा रही है ‘नक्काश’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

जागरण फिल्म फेस्टिवल के दसवें एडीशन में प्रदर्शित की जा रही है ‘नक्काश’

Last updated: July 25, 2019 3:38 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
18 शहरों के दर्शकों तक पहुंचेगी क्रिटकली एक्लेम्ड फिल्म ‘नक्काश’
जागरण फिल्म फेस्टिवल के दसवें एडीशन में प्रदर्शित की जा रही है ‘नक्काश’

मुंबई। क्रिटिक्स की जबर्दस्त वाहवाही लूटने वाली फिल्म ‘नक्काश’ एक बार फिर देश भर के अलग अलग शहरों में स्क्रीन होने के लिए तैयार है। नक्काश को जागरण फिल्म फेस्टिवल में चुना गया है जिसके जरिए वो अगले दो महीने में देश के प्रमुख 18 शहरों में प्रदर्शित की जाएगी। इस फेस्टिवल में दुनिया भर की बेहतरीन फिल्मों का प्रदर्शऩ किया जा रहे है जिनमें बुलबुल कैन सिंग, हिरोशिमा, विडोज़ आफ वृंदावन, द आयरिश प्रिजनर प्रमुख हैं।
इनामुलहक, शारिब हाशमी, कुमुद मिश्रा, राजेश शर्मा, पवन तिवारी जैसे दिग्गज कलाकारों के अभिनय से  सजी नक्काश मई के आखिरी हफ्ते में रिलीज हुई थी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के साथ साथ क्रिटिक्स सर्किल में धूम मचा दी। इस फिल्म का निर्देशन पत्रकार से फिल्मकार बने ज़ैग़म इमाम ने किया है। गोल्डेन रेशियो फिल्म्स के बैनर तले रिलीज़ हुई फिल्म के प्रोड्यूसर पवन तिवारी, गोविंद गोयल और जैगम इमाम हैं। नक्काश की कहानी बनारस में रहने वाले एक ऐसे मुस्लिम कारीगर की कहानी है जो हिंदू मंदिरों में नक्काशी का काम करता है। उसके काम की वजह से एक तरफ जहां उसके अपने समुदाय के लोग नाराज़ हैं वहीं दूसरी ओर के कट्टरपंथी भी उस पर नजर गड़ाए हुए हैं। आज की भारतीय राजनीति और। सामाजिक ताने बाने के इर्द गिर्द घूमती नक्काश आने वाले सामाजिक खतरों को लेकर साफतौर पर आगाह करती है। नक्काश उस गंगा जमुनी तहजीब की वकालत करती है जिसकी वजह से हिंदुस्तान सालों साल से एकता के सूत्र में बंधा हुआ है।
नक्काश के एक बार फिर अलग अलग शहरों में प्रदर्शन को लेकर निर्देशक जैगम इमाम बेहद उत्साहित हैं। जैगम का कहना है कि नक्काश सिर्फ एक फिल्म नहीं है एक सामाजिक जिम्मेदारी है। अपने प्रदर्शन के बाद से ही ये फिल्म चर्चा में है और आज भी हमें और हमारी टीम अलग अलग सोशल प्लेटफ़ार्म्स के माध्यम से प्रंशसा के संदेश मिल रहे हैं। इस फिल्म ने लोगों की जिंदगियों को छुआ है हिंदू मुस्लिम को लेकर एक अलग तरह की समझ पैदा की है। इस फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से ये फिल्म नए दर्शकों तक पहुंचेगी ये बिल्कुल हमारे मकसद के कामयाब होने जैसा है। नक्काश का एक डायलॉग सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा है। ‘भगवान कौन हैं, अल्लाह मियां के भाई’!! इस बारे में बातचीत करते हुए जैगम का कहना था कि देखिए ईश्वर अल्लाह और भगवान में क्या फर्क हो सकता है? ये सब एक हैं और फिल्म यही बताती है कि किसी भी इंसान से उसके धर्म के आधार पर नफरत करना गलत है। नक्काश के लिए लीड एक्टर इनामुलहक को अमेरिका के वाशिंगटन डीसी साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा जा चुका है जबकि जबकि डायरेक्टर जैगम इमाम सिंगापुर साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में इमर्जिंग फिल्ममेकर ऑफ के सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article क्रोध में कभी निर्णय नहीं लेना चाहिए और अधिक आनंद में कभी वचन नहीं देना चाहिएः ललितशेखरविजयजी म. सा.
Next Article सुदेश भोसले ने कल्याणजी-आनंदजी को दिया ट्रीब्यूट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

भोजपुरीः वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से शिल्पी राज और सपना चौहान का नया लोकगीत ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ रिलीज़
entertainment
September 20, 2026
The Revolutionaries के लिए रोहित सराफ ने 15 महीने की कड़ी ट्रेनिंग की
entertainment
September 20, 2026
‘पहला प्यार दूसरी बार’ की कास्ट का मजेदार इंट्रोडक्शन वीडियो आया सामने, अनुभव बस्सी, गुरलीन पन्नू और देवेश दीक्षित का दिखा रोस्ट करने वाला अंदाज
entertainment
September 20, 2026
“मुझे गर्व है कि पहली ऐतिहासिक जीत एक महिला के नाम रही”: अनिल कपूर ने मनाया जश्न, बिजल शाह बनीं ‘इंडिया के टॉप 1%’ की पहली विजेता
entertainment
September 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?