कोलकाता। प्रेक्षा प्रणेता आचार्य श्री महाप्रज्ञ की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में साउथ हावड़ा में प्रेक्षा ध्यान कार्यशाला व इस महीने की प्रेक्षा वाहिनी संयुक्त रुप से की गई। वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिकक्षक मंजुजी शिपानी ने ध्यान क्यों करें, इसके बारे में प्रकाश डाला।संयोजन ट्रेनर अंजु सिंघी ने किया। ट्रेनर सारिका दुगड़ , कुसुम कोचर व कनक गिड़ीया के सहयोग से कार्यशाला सफलतम रही। महिला मंडल के अध्यक्ष शीला नाहटा व मंत्री लक्ष्मी गिड़ीया के अलावा 40 बहनों ने अपनी सहभागिता दर्ज की।

