भीलवाड़ा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल, भीलवाड़ा के अंतर्गत निर्माण एक नन्हा कदम सुरक्षा की ओर के 4 मॉड्यूल अणुव्रत साधना स्कूल शास्त्री नगर में संपादित किए गए। प्रोजेक्ट संयोजिका उषा सिसोदिया ने बताया कि महिला मंडल अध्यक्ष प्रमिला गोखरू, मंत्री मैना कांठेड़ एवं प्रधानाचार्य आभा जैन की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छ भारत गीत से हुई।
बमोनिका नैनावटी ने महाप्राण ध्वनि एवं प्राणायाम के गुर सिखाए। दिव्या बोर्दिया ने कीड़े/जानवर काटने पर, जलने पर, नकसीर आने पर उसके उपचार के लिए कई तरीके बताएं। स्नेहलता पितलिया ने अच्छे व बुरे स्पर्श के बारे में तथा अजनबी से सतर्कता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विनीता हिरण ने आग व करंट से बचाव के कई उपाय सुझाए। पोषक तत्वों के बारे में जानकारी देते हुए चांदनी रांका ने कलात्मक ढंग से फर्स्ट एड बॉक्स को निखारा। रीना बापना ने फर्स्ट एड बॉक्स के बारे में समझाते हुए उससे संबंधित सभी सामग्री की उपयोगिता बच्चों को समझाई। विनीता सिंघवी ने शाकाहार की महत्वता बताते हुए विरोधात्मक व उपराचात्मक आहार के बारे में विस्तृत रूप से बताया।
स्वीटी नैनावटी ने बच्चों में सहयोग भावना एवं साझा प्रवृत्ति को सिखाने का प्रयास किया। मीना श्रीमाल, पवन जीरावला, पुष्पा कावड़िया एवं यशवंत सुतरिया द्वारा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बच्चों का ज्ञानवर्धन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में बच्चों के लिए फर्स्ट एड बॉक्स व बिस्किट वितरित किए गए। प्रधानाचार्य जी ने इस कार्यक्रम को बहुत सराहा। इस कार्यक्रम की जानकारी श्री रोहित जी चौधरी ने दी।
भीलवाड़ा में ‘निर्माण एक नन्हा कदम सुरक्षा की ओर’ कार्यक्रम का आयोजन

