सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अंबाती रायुडू के सपोर्ट में उतरे अजहरुद्दीन, चयनकर्ताओं पर खड़े किए सवाल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

अंबाती रायुडू के सपोर्ट में उतरे अजहरुद्दीन, चयनकर्ताओं पर खड़े किए सवाल

Last updated: July 23, 2019 5:37 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:विश्व कप 2019 के लिए जब से टीम इंडिया की घोषणा हुई थी, तभी से अंबाती रायुडू चर्चा में बने हुए थे। रायुडू का टीम में नहीं चुना जाना, इसके बाद उनका चयनकर्ताओं पर तंज कसता ‘3-डी’ ट्वीट, फिर उनको स्टैंडबाइ खिलाड़ी चुना जाना और शिखर धवन के चोटिल होने के बावजूद उन पर ऋषभ पंत को तरजीह देना। किस्सा यहीं खत्म नहीं होता, इसके बाद रायुडू का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर देना। अब पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन रायुडू के सपोर्ट में उतरे हैं।

रायुडू को स्टैंडबाइ की लिस्ट में शामिल होने के बावजूद विश्व कप टीम में नहीं भेजे जाने पर अजहरुद्दीन ने कहा, ‘जब कोई खिलाड़ी स्टैंडबाइ होता है तो अगर विकल्प की जरूरत है तो मुझे लगता है कि उसे ही चुना जाना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘अगर आप चयनकर्ता हैं तो आप कप्तान और कोच के आग्रह को नकार सकते हैं। आप कह सकते हैं कि नहीं हम इस खिलाड़ी को भेजेंगे। जब मैं कप्तान था तो कुछ खिलाड़ियों को टीम में चाहता था, लेकिन चयनकर्ताओं ने इनकार कर दिया। ऐसा होता है।’

अगर धौनी फिट हैं तो उन्हें खेलते रहना चाहिए

वहीं अजहरुद्दीन ने महेंद्र सिंह धौनी को लेकर भी अपना पक्ष रखा। ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना है कि धौनी अब उतने सक्षम नहीं है, लेकिन अजहरुद्दीन का मानना है कि वो अब भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना जारी रख सकते हैं अगर उनके अंदर इच्छाशक्ति और शत प्रतिशत फिट शरीर है तो। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि अगर वो फिट हैं और अच्छा खेल रहे हैं तो उन्हें खेलना चाहिए। अगर वो फिट हैं और प्रदर्शन अच्छा है तो वो खेल सकते हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि इतना खेलने के बाद रुचि खत्म हो जाती है। अगर उनकी रुचि अब भी शत प्रतिशत है तो मुझे लगता है कि वो अच्छे खिलाड़ी हैं और उन्हें खेलना चाहिए।’

चयनकर्ताओं को बड़े खिलाड़ियों को विश्वास में लेना चाहिए

उन्होंने कहा, ‘बड़े खिलाड़ी के मामले में उन्हें भी विश्वास में लिया जाना चाहिए और उनसे बात करनी चाहिए। मुझे लगता है कि कोई फैसला आएगा। नहीं तो लोग लिखते रहेंगे कि उन्हें संन्यास लेना चाहिए, नहीं लेना चाहिए। क्योंकि धौनी ने कोई बयान नहीं दिया है।’ आपको बता दें कि विश्व कप के पहले से ही ये चर्चा चल रही थी कि इसके बाद धौनी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर देंगे, टीम इंडिया सेमीफाइनल से बाहर हो गई। धौनी की धीमी बल्लेबाजी के लिए आलोचना भी हुई, लेकिन फिलहाल उनके क्रिकेट से संन्यास को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article गृह मंत्रालय ने घटाई लालू, रूड़ी, सतीश चंद मिश्रा और संगीत सोम की सुरक्षा
Next Article एटीपी रैंकिंग : रोहन बोपन्ना फिर बने देश के नंबर एक युगल खिलाड़ी
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?