बीकानेर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद बीकानेर द्वारा शासन श्री साध्वी पान कुमारी जी (प्रथम),शासन श्री मैणरया जी एवं शासन श्री साध्वी संयम श्री जी के सानिध्य में मंत्र दीक्षा का कार्यक्रम आयोजित हुआ l
सर्वप्रथम साध्वी श्री गौरव प्रभा जी ने मंगलाचरण के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की l ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा संस्कारी बच्चों की पाठशाला का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया गया साध्वी संवेग श्री जी ने अपने विचार प्रस्तुत किये l साध्वी श्री सहज प्रभा जी ने बच्चों को मंत्र दीक्षा दिलाई l
शासन श्री साध्वी संयम श्री जी ने कहा ज्ञानशाला गुरुदेव तुलसी द्वारा चलाया गया ऐसा उपक्रम है जिससे बच्चों की नींव मजबूत हो जाती है बच्चों में धार्मिक संस्कारों का बीजारोपण हो जाता है इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष एवं महिला मंडल की अध्यक्षा शान्ता भूरा ने अपने विचार रखे। युवक परिषद अध्यक्ष विक्रांत नाहटा एवं मनीष सुखानी ने अपने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा परिक्रम किया l
बीकानेर में आयोजित हुआ मंत्र दीक्षा का कार्यक्रम

