पालघर। तेरापंथ महिला मंडल की साधारण सभा तेरापंथ भवन मे आयोजित हुई। नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की सुरुवात हुई। महिला मंडल अध्यक्षा संगीता बाफना ने सभी का स्वागत करते हुए अब तक हुए सभी कार्यो में दिए गए सहयोग के प्रति धन्यवाद दिया। मंत्री प्रतिवेद संगम बदामिया द्वारा प्रेषित किया और पूरे कार्यकाल में हुए कार्यो की जानकारी दी। ततपश्चात अध्यक्षा संगीता जी बाफना ने अपनी कार्यकारिणी निरस्त की। पुष्पा जी श्रीश्रीमाल द्वारा अग्रिम कार्यकाल हेतु पुनः संगीताजी बाफना के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका उपस्थित सभी महिला मंडल की बहनों ने ॐ अर्हम की ध्वनि से स्वागत किया। महिला मंडल अध्यक्ष पर हेतु कोई नामांकन नही आने पर संगीता जी बाफना का पुनः तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा के रूप में मनाव के साथ चुना गया । पुनः निर्वाचित होने पर संगीता जी बाफना द्वारा सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। कन्या मंडल संयोजिका हेतु पिंकी चपलोत का मनाव किया। महिला मंडल मंत्री के लिए विद्या बाफना के नाम की घोषणा की।
मुनिश्री जिनेश कुमार जी के पावन सान्निध्य में नवगठित टीम को मंगल पाथेय प्रदान किया और कहा आज तेरापंथ महिला मंडल का नवगठन किया गया और अध्यक्षा के पद पर संगीता जी बाफना पुनः निर्वाचित हुई। वह एक प्रतिभा सम्पन्न महिला है। अपनी प्रतिभा से संगठन को नई उच्चाईया दे। नव गठित कार्यकारिणी के प्रति खुब खुब मंगलंकामना।
मुनि श्री परमानंद जी ने महिला मंडल के प्रति मंगल कामना व्यक्त करते हुए कहा जागरूकता और निष्ठा संगठन को दीर्घजीवी एवं मजबूत बनाती है। सभा अध्यक्ष नरेश जी राठौड़, मंत्री लक्ष्मीलाल जी राठौड़ तेयुप अध्यक्ष हितेश सिंघवी ने शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का सफल संचालन दीपिका बदामिया ने किया। यह जानकारी दिनेश राठौर ने दी।

