मुंबई। साध्वी कैलाशवतीजी आदि ठाणा 5 के दर्शनार्थ आई नव निर्वाचित महिला मंडल मुम्बई की अध्यक्षा भाग्यश्री कच्छारा,इस अवसर पर साध्वी कैलाशवतीजी ने फरमाया – आप खूब संघ सेवा करो, सब को साथ मे लेके टीम बनाओ यह ही हमारी मंगलकामनाये । साध्वी शारदा प्रभाजी ने भी “संबोधि” ग्रंथ के बारे में विस्तृत जानकारी दी । साध्वी पंकजश्रीजी ने कहा तेरापंथ धर्म संघ एक कल्पवृक्ष है । इसकी चार शाखाएं हैं – साधु, साध्वी, श्रावक, श्राविका । श्रावक- श्राविका की उप शाखाएं हैं – महिला मंडल, कन्या मंडल, तेरापंथ सभा, तेयुप परिषद, किशोर मंडल। उस में महिला मंडल बहुत ही सजगता से गुरु राहों पर संघ को ऊंचाई दे रहा है । वर्तमान में माया नगरी मुंबई के तेरापंथ महिला मंडल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती भाग्यश्री कच्छारा को आशीर्वाद देते हुए कहा – सेवा समर्पण व संगठन की महा शक्तियों के साथ सदैव आगे बढ़ती रहो । आपकी विनम्रता ,सहिष्णुता व सहनशीलता आप के कार्यकाल के स्वस्तिक रचे और विकास के हिमालय पर चढ़ सदैव संयम राह पर फलती फूलती रहो । महिला मंडल व युवक परिषद ने भी मंगलकामनाये व शुभकामनाएं दी एवं आश्वासन दिया हम् सभी आपके साथ हर कार्य मे रहेंगे । भाग्यश्री कच्छारा ने साध्वीश्रीजी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए सभी की खूब खूब प्रशंसा की और कहा इतने कीमती समय मे समय निकाल कर आप सभी पधारे मुझे बहुत अच्छा लगा । आप सभी के प्रति धन्यवाद और आगे भी मुझे सहयोग प्रदान करते रहे ।दक्षिण मुंबई द्वारा भाग्यश्री जी का साहित्य द्वारा सम्मान किया गया । इस अवसर पर
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला के ट्रस्टी प्रकाशदेवी तातेड़, तेरापंथ महिला मंडल से स्वीटी लोढा,सुमन बच्छावत, सरला कोठारी, लतिका डागलिया, उर्मिला, पुष्पा, रुक्मण कच्छारा, भावना वागरेचा, पुष्पा धाकड़, गुंजन सुराणा, राजश्री कच्छारा, विजयश्री डागलिया, अ भा तेयुप से देवेंद्र डागलिया, तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष पवन बोलिया, उपाध्यक्ष नितेश धाकड़, अशोक बरलोटा, मंत्री राहुल मेहता, सह मंत्री प्रदीप ओस्तवाल, संगठन मंत्री पूरण चपलोत, दीपक सुराणा, उत्सव धाकड़, विनोद बरलोटा, नरेंद्र बरमेचा, दिनेश धाकड़, कुलदीप बैद आदि विशेष रूप से उपस्थित थे ।
नव निर्वाचित महिला मंडल मुम्बई के अध्यक्षा का भव्य स्वागत दक्षिण मुम्बई में

