भायंदर। तेयूप द्वारा मंत्र दीक्षा का सफल कार्यक्रम का आयोजन उपासक-उपासिकाजी के निश्रा में आभातेयुप के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। उपासक श्री भगवती जी भंडारी और उपासीका कुसुम जी खाब्या ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रशिक्षकाओ ने मंगलाचरण का संगान किया। छोटे छोटे बच्चों ने कविता, भक्तामर स्तोत्र, गीतिका की प्रस्तुति दी। साथ ही Social media subject पर म्यूजिकल एक्ट में माध्यम से बच्चो ने प्रस्तुति दी। ज्ञानशाला प्रशक्षिकाओ ने भी संवाद के माध्यम से बाल संस्कार पर जोर दिया। तेयुप की शपथ ग्रहण विधी सम्पन्न हुई। निवर्तमान अध्यक्ष विनोद जी डाँगी ने 2019-2020 के लिए शपथ दिलाई।
कालुगणी जोन ज्ञानशाला संयोजिका चंदा कोठारी ने बच्चो को मंत्र दिक्षा के बार में बताया और मंत्र का महत्व समझाया। उपासीका कुसुम जी खाब्या ने नमस्कार महामंत्र मेँ कलर कितने होते हे इसके बारे मेँ जानकरी दी । ओर मंत्र दीक्षा के बारे मे बेसिक जानकारी दी। भायन्दर सभा अध्यक्ष श्री प्रदीप जी बच्छावत ने भी अपने विचार प्रकट किए। तेयूप अध्यक्ष परेश भंडारी ने भी कविता के साथ को बच्चों को बताया की मंत्र दीक्षा का महत्व क्या है और गणाधीपती आचार्य श्री तुलसी जी के दिए हुऐ ज्ञानशाला के अवदान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की और कहा कि हम बालकों को ज्ञानशाला में भेजकर संस्कारों को मजबूत करें। प्रशिक्षिकाओ का भी आभार व्यक्त किया केसे अपने समय का नियोजन कर निस्वार्थ भाव से धर्म संग में अपनी सेवा दे रहें हैं।
महिला मंडल संयोजिका मंजू जी भंडारी ने भी बच्चों को प्रेरणा दी और अपने भावो की अभिव्यक्ति दी। कन्या मंडल संयोजिका दिव्या सोलंकी ने भी सभी बच्चों को मंत्र दीक्षा के बारे में बताया। भायन्दर उपासक श्री भगवती जी भंडारी ने बच्चो को मोटीवेशन स्पीच दी और मंत्र दीक्षा क्यूँ जरूरी है। बाद में ज्ञानशाला के ज्ञानारथीयों को मंत्र दिक्षा करवाई। तेयूप मंत्री निरज आच्छा ने आने वाले प्रोग्रामों की जानकारी दी। स्वागत ज्ञानशाला व्यवस्थापक सुनिल जी डांगी तो आभार ललित जी भंडारी ने किया।
कार्यक्रम में उपासक भगवती लाल जी भंडारी, उपासिका कुसुम जी खाब्या, कुसुम जी पुगलिया, सभा अध्यक्ष प्रदीप जी बच्छावत, महिला मंडल संयोजिका मंजू जी भंडारी सहसंयोजिक संगीता जी बोथरा, ममता जी भंडारी, तेयुप के अध्यक्ष परेश जी भंडारी मंत्री नीरज जी आच्छा एवं उनकी पूरी टीम किशोर मंडल कन्या मंडल ज्ञानशाला व्यवस्थापक ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओ, लगभग 65 ज्ञानर्थियो तथा अभिभावकों की उपस्थिति रही। प्रोग्राम का सफल संचालन मीता जी गुंदेचा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का पूरा पूरा सहयोग रहा।
भायंदर में मंत्र दीक्षा का सफल आयोजन

