सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अब शिवसेना के लिए चुनावी रणनीति तैयार कर रहे प्रशांत किशोर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

अब शिवसेना के लिए चुनावी रणनीति तैयार कर रहे प्रशांत किशोर

Last updated: July 22, 2019 8:54 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब शिवसेना यूथ विंग के मुखिया और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के राजनीतिक करियर को संवारने में जुट गए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राजनीति में आदित्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रशांत ने कई तरह की रणनीति तैयार की है। विधानसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे की तरफ से जन आशीर्वाद यात्रा निकालना भी इसी रणनीति का एक हिस्सा है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी में ही प्रशांत किशोर ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य से मुलाकात की थी। हालांकि तब बीजेपी और शिवसेना के बीच संबंध सहज नहीं थे और चर्चा थी कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के कहने पर जेडीयू उपाध्यक्ष और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर उद्धव और आदित्य से मिले हैं। पर, राजनीतिक विश्‍लेषकों ने माना था कि शिवसेना ने ‘पीके’ को साथ लाकर एक खास प्‍लान पर काम करना शुरू कर दिया है।
ऐसे में अब जिस तरह से प्रशांत किशोर आदित्य को संवारने में जुटे हैं, तो यह साफ हो गया है कि उस समय उनकी मुलाकात का मकसद आने वाले विधानसभा में शिवसेना के लिए रणनीति तैयार करने का था। इसी रणनीति को अब प्रशांत जमीन पर उतार रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में यह चर्चा भी तेज हुई है कि शिवसेना के इतिहास में पहली बार होगा जब आदित्य ठाकरे सीधे चुनावी मैदान में होंगे और वह पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी हो सकते हैं। पार्टी ने भी पिछले दिनों कहा था कि गठबंधन (बीजेपी के साथ) सरकार में इस बार मुख्यमंत्री का पद उसके हिस्से में आना है। ऐसे में शिवसेना इस पूरे चुनाव के दौरान आदित्य ठाकरे को एक परिपक्व नेता के रूप में जनता के सामने पेश करना चाहती है। इसमें प्रशांत किशोर की भूमिका काफी अहम रहने वाली है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘सत्ते पे सत्ता’ के रीमेक में रितिक संग कटरीना
Next Article 125 साल बाद सावन सोमवार के दिन बना है नाग पंचमी का योग
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?