सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: गोरेगांव मेवाड़ भवन में सवा लाख ‘लोगस्स’ जाप, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

गोरेगांव मेवाड़ भवन में सवा लाख ‘लोगस्स’ जाप, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

Last updated: July 22, 2019 1:16 am
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

मुंबई। चातुर्मास के पावन महीने में चारों तरफ धर्म-आराधना एवं प्रवचनों की धूम चल रही है। जैन समाज के लोग बड़ी में चातुर्मास स्थलों पर पहुंचकर साधु-संतों का सान्निध्य प्राप्त कर जप-तप का लाभ उठा रहे हैं। रविवार को श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ मेवाड़, मेवाड़ भवन, गोरेगांव में सवा लाख ‘लोगस्स’ जाप का आयोजन मेवाड़ भूषण, संयमियों के शिल्पकार, गुरुदेव प्रतापमलजी म.सा. के सुशिष्य दक्षिण भूषण, जैन मार्तंड आगमवेत्ता उप प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव डॉ. गौतम मुनिजी म.सा. ‘प्रथम’, श्री वैभवमुनिजी म.सा., श्री शालीभद्रमुनिजी म.सा., नवदीक्षित श्री नमनमुनि म.सा. आदिठाणा-4 के पावन सान्निध्य में आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 1500 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर में सवा लाख लोगस्स का जाप किया।
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ मेवाड़ मुंबई के इस प्रांगण में श्रावक-श्राविकाओं से दो फ्लोर पूरी तरह खचाखच भरे थे और वहां ‘लोगस्स’ जाप की मधुर स्वर प्रस्फुटित हो रहे थे। कार्यक्रम में तमाम पदाधिकारियों के अलावा मुंबई एवं महाराष्ट्र के उपसंघों से भी लोग बसों में भरकर आए थे। मेवाड़ भवन गोरेगांव के अध्यक्ष रोशन बडाला, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ मेवाड़, मुंबई के अध्यक्ष किशन परमार, निवर्तमान अध्यक्ष सीए चतरलाल लोढ़ा, कार्याध्यक्ष चौथमल सांखला, महामंत्री रोशनलाल बडाला, कोषाध्यक्ष नेमीचंद धाकड़, उपाध्यक्ष लक्ष्मीलाल बडालमिया, विनोद बडाला, दीपक परमार, पारस तातेड़, पुखराज सोनी ‘बिनोल’ बेबीबेन डागलिया, अंजना तातेड़, टीवी एक्टर अभिषेक मेहता (टीवी सीरियल कवच एवं इंडिया वाले) आदि लोग विशेष तौर पर मौजूद थे।
लोगस्स जाप के उपरांत उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए डॉ गौतममुनिजी ‘प्रथम’ म.सा. ने फरमाया कि स्तुति में श्रद्धा और भक्ति होनी चाहिए तभी जाप का फल मिलता है। मुनिश्री ने उनके दादा गुरु नंदलाल महाराज के बारे में बताते हुए कहा उन्होंने 8 वर्ष की उम्र में दीक्षा ली और बड़े महात्मा बने। मुनिश्री ने फरमाया कि अगस्त माह में लाख नमुठनम का पाठ किया जाएगा। उन्होंने पर्युषण में ज्यादा से ज्यादा साधना करने प्रेरणा दी।
मेवाड़ संघ, मुंबई के अध्यक्ष किशन लाल परमार ने कहा कि खारघर, कलंबोली और कामोठा तीनों संघ आज यहां पधारे हैं, मै इन सभी का आभार प्रकट करता हूं और धन्यवाद देता हूं। उल्लेखनीय है कि आज की सेवा कलम्बोली, कामोठा, खारघर, सीबीडी की थी। तीनों संघों ने भोजन से लेकर सारी सेवाएं संभाली।
उन्होंने कहा कि गुरुदेव जहां भी चातुर्मास के लिए जाते हैं बस एक ही बात कहते हैं कि मुझे कुछ नहीं चाहिए, बस गरीबों की सेवा करनी है। इसी के साथ हमने एक जगह डायलिसिस मशीन लगवाने का सोचा है और इसी पर काम चालू है।
खारघर संघ के अध्यक्ष ने मेवाड़ संघ का के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कलंबोली संघ के अध्यक्ष ने कहा कि यह जाप बहुत अच्छा हुआ और चातुर्मास में इसी तरह का पुण्य करते रहें। कामोठे संघ के अध्यक्ष ने कहा कि यह जाप होना बहुत पुण्य की बात है। ऐसे कार्यक्रम में हम हमेशा उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में इन्दरमल वडाला, शांतिलाल राठोड,  शंकरलाल सांखला,  मांगीलाल पामेचा,  भोलीलाल कोठारी,  भगवती लाल लोढ़ा,   बाबूलाल चोरड़िया उत्तम खरवड, जीतमल कोठारी, रोशनलाल पगारिया, राजेंद्र पगारिया,  नारायण लाल सियांल, प्रहलाद सिंघवी, हीरालाल रांका, सुरेश कोठारी, सुंदरलाल लोढ़ा भंवरलाल पामेचा, नेमीचंद इटोदिया, विजय सिंह बौहरा, दिनेश कोठारी, जयंतीलाल परमार चांदमल कच्छारा, प्रकाश हिंगड़, देवीलाल मादरेचा,  सुंदर लाल सांखला, विनोद सुराणा, हिम्मत कच्छारा, महेन्द्र चोरडिया,  भेरुलाल लोढ़ा,  पारस चोरडिया, जीतमल वागरेचा,  सुरेश सोनी, रणजीत कागरेचा,  किशनलाल बोहरा, रमेश सिंयाल, हिम्मत कंठालिया,  हीरालाल चौहान,  हिम्मत खरवड़, हिम्मत खेरादिया, किशनलाल लोढ़ा, नरेन्द्र नवलखा,  दिनेश सिंघवी,  बंटी चंडालिया,  शोकीन पामेचा,  मोहनलाल लोढ़ा,  चन्द्रप्रकाश विसलोत, महावीर तातेड़,  दिनेश वडालमिया, अम्बालाल मेहता,  रोशनलाल बोहरा,  मांगीलाल लोढ़ा,  देवीलाल कच्छारा,  घेवर कोठारी, भगवतीलाल पोखरना  मांगीलाल वडाला, केशुलाल मेहता, सम्पतलालजी पामेचा, नानालाल बोहरा,  दिनेश राजावत,  रमेश कागरेचा, कस्तूर शिशोदिया, पन्नालाल कोठीफोड़ा, पारस हिंगड़, दिलीप सामर,  प्रकाश कागरेचा,  प्रकाश कच्छारा, ख्यालीलाल वडाला,  महेन्द्र सुराणा, सोहनलाल सेठिया,  गणेशलाल वडाला, अम्बालाल सिंघवी, शांतिलाल रांका, दिनेश पीपाड़ा, हस्तीमल पोखरना, रोशनलाल मेहता, श्यामलाल कागरेचा,  ललित कागरेचा, श्याम सिंघवी, महावीर कोठारी, केशुलाल लोढ़ा, नाथुलाल धाकड़, मेवाड़ भवन चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष के दिलीप नाबेड़ा, मंत्री सुरेश आंचलिया, मांगी लाल लोढ़ा,   मुकेश सांखला, रमेश इटोदिया, अशोक ओस्तवाल, लोकेश लोढ़ा प्रकाश डांगी, हिरालाल चौहान यशवंत पामेचा शोकिन सामर लोकेश सिंघवी कन्हैयालाल बोहरा, दिनेश बोहरा, दिनेश सिंगवी, सुरेश सिंगवी, पारस तातेड, बाबुलाल मेहता, अशोक सेठिया, सेठिया जितमल वागरेचा, मनोहरलाल चपलोत, नरेंद्र नवलखा, महावीर तातेड दिनेश बडालमिया, राजकुमार लोढ़ा, सुन्दरलाल तातेत, शोकिन पामेचा, संजय वागरेचा, जितमल वागरेचा,  बंसीलाल दुगड, शांति लाल लोढा भिखम चंद बोहरा, कांती लाल बडाला विनोद एस चपलोत , किशन बोहरा, भवरं लाल सांखला, लक्षमण सांखला, मुकेश सांखला, पुष्कर नाहर अशोक कागरेचा अशोक बंबोरी मोहनलाल लोढ़ा अरुण खरवड नानालाल कोठारी राजु तातेड, जसराज कोठारी चिरंजीवी लाल चपलोत, रमेश बोहरा, ललीत कागरेचा, अर्जुन जैन, राजकुमार तातेत, मनीष सांखला, राकेश पामेचा, भेरूलाल लोढ़ा, शांतिलाल  कोठारी, हरकलाल पिपाडा, पारस पीपाडा, रत्न आंचलिया, अरुण खरवड, हिम्मत बोहरा, भरत राजावत, महाविर पिपाडा, तनसुख लाल पिछोलिया, फतह लाल रांका, शंकर लाल चोहान, चंद्रप्रकाश विसलोत, नाना लाल बोहरा हुक्मीचंद इंटोदिया बाबु लाल बोहरा, राजकुमार लोढ़ा,अशोक सेठिया, पवन चोरडिया सुरेश पालरेचा हिरा लाल रांका, अखिलेश जैन तनसुख खेरोदिया ,मानक चोरडिया मनोज जैन तो वही कार्यक्रम का संचालन ज्ञान प्रकाश समिति के मुख्य संयोजक विनोद चपलोत ने किया।महिला मंडल, संतोष बेन बेबी बेन डागलिया ललीता सोनी,  नवयुवक मंडल, , प्रमुख  नरेश लोढा, अध्यक्ष  लक्षमण सांखला, महामंत्री  दिपक परमार, कोषाध्यक्ष कषणा तलेसरा, कन्या मण्डल अध्यक्ष निकिता सुर्या, महामंत्री प्रीति नाहर, कोषाध्यक्ष दिव्या लोढा,  ज्ञान प्रकाश समिती, पाठ शाला संयोजक पुखराज सोनी,  प्रोफेसनल फोरम संयोजक – जितेंद्र लोढ़ा, संयोजिका – पुनम कंठालिया के अलावा कलम्बोली संघ के अध्यक्ष माणक चोरडिया, प्रवासी संदेश के पत्रकार, दिनेश लोढा चेम्बूर, विनोद सिंघवी कलम्बोली मेवाड़ संघ कार्यकारिणी सदस्य, दिनेश बडालमिया मेवाड़ संघ कार्यकारिणी व्यवस्था मंत्री, नवयुवक मंडल, कलम्बोली के अध्यक्ष मनोज मारू, मंत्री कपिल मारू, कोषाध्यक्ष मनोज बोहरा, सदस्य महेंद्र मारू, मुकेश लोढा, महिला मंडल की अध्यक्ष लीलादेवी चोरडिया, उपाध्यक्षा लाड़ देवी चोरडिया, सदस्य मंजू ओस्तवाल, चंदा ओस्तवाल, रेखा मारु, पवन कोठारी, मेवाड़ संघ कलम्बोली कर मंत्री कन्हैयालाल लोढा, कामोठे कन्यामण्डल से एकता बोहरा, एकता पगारिया, सोनल सिसोदिया, निधि अंचलीय, कनिष्का सुराणा, इतिशा चोरडिया, सिद्धि आंचलिया आदि की उपस्थिति रही।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सावन की फुहारों के साथ आई जलगांव में तप की बहार
Next Article नालासोपारा में लग रहा धर्म-कर्म का ठाट, श्रावक-श्राविका ले रहे हैं लाभ
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?