मुंबई। रविवार शासन श्री साध्वी श्री चन्दनबालाजी के सानिध्य में और अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में तेयुप घाटकोपर द्वारा मंत्र दीक्षा का प्रोग्राम दोपहर में घाटकोपर सभा भवन में आयोजित किया गया साध्वी श्री वर्धमान श्री जी ने बच्चों को मंत्र दीक्षा दिलाई । अलग अलग क्षत्रों से लगभग 425 ज्ञानार्थी व प्रशिक्षिकाये उपस्थित थे।मुख्य वक्ता के रूप में डॉ रूपेश गायकवाड़ व श्रीमती शैलाजी गौरीशंकर ने बच्चों को वर्कशॉप द्वारा फर्स्ट एड और गलत बर्ताव को केसे पहचाने वह उससे कैसे बचना चाहिए इस ओर अपने विचार रखे।
चेम्बूर से भावना बड़ाला ने आर्ट क्राफ्ट द्वारा कैसे ओर क्या बना सकते है यह बताया।मंत्र दीक्षा के प्रायोजक के रूप ने स्व: कंचनदेवी भैरूलालजी भण्डारी का इस वर्ष भी विशेष सहयोग रहा। आंचलिक सयोजिका सुमन चपलोत,चांदमल सोलंकी, ख्यालीलाल मादरेचा, सुरेश राठौड़, लोकेश डाँगी,रत्ना कोठारी, घाटकोपर ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षिका रेखा सोनी , घाटकोपर संयोजिका भावना चपलोत, सहसंयोजिका रंजना बाफना,ज्ञानशाला प्रभारी नरेश बाफना, तेयुप अध्यक्ष राकेश बड़ाला, मंत्री श्रवण चोरडिया, रूपेश धाकड़,जितेश धाकड़, राजू धाकड़, संजय सोनी, कांति मेहता, राकेश सूर्या, सरोज बड़ाला, नीलू ढीलीवाल का विशेष श्रम रहा। 
घाटकोपर में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन

